सोमवार, अप्रैल 13 2026 | 07:43:21 AM
Breaking News
Home / खेल / पाकिस्तान क्रिकेट टीम महिला विश्व कप खेलने भारत नहीं आएगी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम महिला विश्व कप खेलने भारत नहीं आएगी

Follow us on:

नई दिल्ली. पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2025 के लिए क्वालीफाई कर गई है. वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल भारत में होना है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ऐलान किया है कि उनकी महिला टीम इस साल के आखिर में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी.और इस साल की शुरुआत में स्वीकार किए गए हाइब्रिड मॉडल का पालन करते हुए अपने मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी.

पाकिस्तान ने हाल में जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी. तब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव के कारण भारतीय टीम को सीमा पार भेजने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेले थे. हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी थी जिसके तहत भारत और पाकिस्तान के आईसीसी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने की स्थिति में दोनों को अपने मैच तटस्थ स्थल पर खेलने की अनुमति होगी.

‘जब कोई समझौता होता है तो उसका पालन करना होता है’

नकवी ने कहा, ‘जैसे भारत चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान में नहीं खेला था. और उसे तटस्थ स्थल पर खेलने की अनुमति दी गई थी, वैसे ही जो भी स्थल तय होगा. हम वहां खेलेंगे. जब कोई समझौता होता है तो उसका पालन करना होता है.’ पीसीबी प्रमुख ने कहा कि टूर्नामेंट के मेजबान होने के नाते भारत और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) तटस्थ स्थल पर फैसला करेंगे. भारत 29 सितंबर से 26 अक्टूबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जिसमें ऑस्ट्रेलिया गत विजेता है.

पाकिस्तान ने अपने सभी पांच मैच जीते

नकवी ने पाकिस्तान की महिला टीम के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के प्रभावशाली तरीके पर भी संतोष व्यक्त किया. लाहौर में आयोजित क्वालीफायर में पाकिस्तान ने अपने सभी पांच मैच जीते. उन्होंने आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज, थाईलैंड और बांग्लादेश को हराकर मुख्य दौर के लिए आसानी से क्वालीफाई किया जिसके लिए मेजबान भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं.

‘मुझे खुशी है कि महिला क्रिकेट टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है’

नकवी ने कहा, ‘टीम ने दिखाया कि घरेलू परिस्थितियों का फायदा कैसे उठाया जाए और एक इकाई की तरह कैसे खेला जाए. मुझे खुशी है कि महिला क्रिकेट टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है.’ उन्होंने कहा कि पीसीबी निश्चित रूप से महिला टीम के लिए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए विशेष पुरस्कार की घोषणा करेगा. नकवी ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एक और आईसीसी प्रतियोगिता की सफलतापूर्वक मेजबानी की.

साभार : न्यूज18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

IPL 2026: 15 गेंदों में फिफ्टी! 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, CSK पस्त

ब्यूरो रिपोर्ट, गुवाहाटी | मंगलवार, 31 मार्च 2026 IPL 2026, RR vs CSK Highlights: इंडियन …