सोमवार, जून 15 2026 | 04:48:20 PM
Breaking News
Home / खेल / एशिया क्रिकेट कप के फाइनल में फिर होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

एशिया क्रिकेट कप के फाइनल में फिर होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

Follow us on:

नई दिल्ली. एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले अभी एक और मैच बचा हुआ है। इसमें भारत और श्रीलंका की टीमें आमने सामने होंगी। लेकिन इससे पहले ही फाइनल की दोनों टीमें तैयार हो गई हैं। यानी भारत बनाम श्रीलंका मैच के कुछ भी ज्यादा मायने नहीं हैं। इस बार एशिया कप के फाइनल में ऐसा कुछ होने जा रहा है, जो इससे पहले इस टूर्नामेंट में भी कभी दिखाई नहीं दिया था। अब 28 सितंबर को एक बार फिर से हाई प्रोफाइल मैच खेला जाएगा। हालांकि ये मैच होगा या फिर फिर से मिसमैच होगा, ये तो आने वक्त में ही पता चलेगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 के फाइनल में आमने सामने होने जा रही हैं।

भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप फाइनल में पहुंचीं

भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर 4 में पहले पाकिस्तान को पटकनी दी, इसके बाद दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं बात अगर पाकिस्तान की करें तो भले ही ये टीम पहले मैच में भारत से हार गई हो, लेकिन इसके बाद उसने पहले श्रीलंका को हराया और इसके बाद बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब 28 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

पहली बार एशिया कप के फाइनल में होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

एशिया कप का इतिहास काफी पुराना है। एशिया कप का पहला सीजन साल 1984 में खेला गया था। तब से लेकर अब तक करीब करीब हर सीजन भारत और पाकिस्तान की टीमें इसमें खेलती रही है। दोनों टीमों ने ये खिताब भी अपने नाम किया है, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ है कि भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत हुई हो। अब जाकर ये सूखा भी खत्म हुआ जा रहा है। पहली बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इससे पहले कब हुई भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत

इससे पहले की बात की जाए तो किसी मल्टीनेशन टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की फाइनल में भिड़ंत साल 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी। तब भारतीय टीम की कुछ गलतियों का खामियाजा उठाना पड़ा था और टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा था। इससे भी पहले साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप भी भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी, तब भारत ने पाकिस्तान को हराने में कामयाबी हासिल की थी।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में ट्रेनिंग सत्र के दौरान फिटनेस टेस्ट पास करते हुए।

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने पास किया फिटनेस टेस्ट, अफगानिस्तान सीरीज के लिए बीसीसीआई से मिली हरी झंडी

नई दिल्ली । मंगलवार, 9 जून 2026 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ी …