लोड हो रहा है...

आज से रेलवे का बढ़ा किराया हुआ लागू, यात्रा से पहले अपने टिकट और दरों की कर लें जांच

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. रेल मंत्रालय ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट की कीमत में एक पैसा प्रति किलोमीटर तथा मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गैर वातानुकूलित और सभी ट्रेनों की वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों के टिकट की कीमत में दो पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की अधिसूचना जारी की.

मंत्रालय ने 21 दिसंबर को घोषणा की थी कि 26 दिसंबर (आज) से यात्री किराए में वृद्धि की जाएगी. यह एक साल में दूसरी बार है जब मंत्रालय ने यात्री रेल किरायों में संशोधन किया है. इससे पहले जुलाई में किराया में वृद्धि की गयी थी.

रेल मंत्रालय ने अपने फैसले को बताया सही

अपने फैसले को सही ठहराते हुए मंत्रालय ने कहा कि किरायों को किफायती बनाने का उद्देश्य यात्रियों के लिए (टिकट की) सस्टेनेबिलिटी और परिचालन की स्थिरता के बीच संतुलन स्थापित करना है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संशोधित किराया संरचना के तहत, उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इसमें उपनगरीय (सब अर्बन) और गैर-उपनगरीय दोनों मार्ग शामिल हैं. साधारण गैर एसी (गैर-उपनगरीय) सेवाओं के लिए, द्वितीय श्रेणी सामान्य, शयनयान श्रेणी सामान्य और प्रथम श्रेणी सामान्य में किराए को श्रेणीबद्ध तरीके से तर्कसंगत बनाया गया है.

- Advertisement -

जानें किस श्रेणी में कितना किराया बढ़ा?

मंत्रालय ने कहा है कि द्वितीय श्रेणी सामान्य में 215 किलोमीटर तक की यात्राओं के लिए किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे कम दूरी और रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

  • 216 किलोमीटर से 750 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराए में पांच रुपए.
  • 751 किलोमीटर से 1250 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 10 रुपए.
  • 1251 किलोमीटर से 1750 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 15 रुपए.
  • 1751 किलोमीटर से 2250 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 20 रुपए की वृद्धि होगी.

इन टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल सहित अन्य विशेष ट्रेनों में भी क्लास के अनुसार वही बढ़ोतरी लागू होगी. रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जीएसटी भी पहले की तरह लागू रहेगा.

इसमें कहा गया है, ‘संशोधित किराया केवल आज (26 दिसंबर) या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा. इस तिथि से पहले बुक किए गए टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, भले ही यात्रा प्रभावी तिथि के बाद की जाए.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

- Advertisement -

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।