सोमवार, सितंबर 07 2026 | 07:58:35 AM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / आप नेता सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी का छापा

आप नेता सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी का छापा

Follow us on:

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी, ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की है। बताया गया कि एक अस्पताल निर्माण परियोजना में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। दिल्ली में अस्पतालों के निर्माण में कड़ोरों का घोटाला करने के मामले ने ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में 13 जगहों पर छापेमारी की। जिन जगहों पर छापेमारी की उनमें आप के नेता सौरभ भारद्वाज के आवास, परियोजनाओं में शामिल ठेकेदार, बिचौलिए और सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

इन्होंने टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित कर घोटाला किया था। इनके आवासीय परिसर और कार्यालयों में छापेमारी की गई। सरकारी पैसों के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के साक्ष्यों का पता लगाने के लिए यह कारवाई की गई। दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने 26 जून को एलजी के निर्देश पर अस्पतालों के निर्माण में घोटाले को लेकर दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों, निजी ठेकेदारों और अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी का पहला बयान सामने आया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पीएम मोदी की डिग्री से ध्यान भटकाने के लिए सौरभ के यहां रेड हुई। उन्होंने कहा कि जिस समय का ये केस है, तब सौरभ भारद्वाज मंत्री ही नहीं थे। ये पूरा केस ही झूठा है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सतेंद्र जैन के केस से साफ है कि आप नेताओं पर झूठे केस हुए हैं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में जन्माष्टमी 2026 पर सजाई गई भव्य कृष्ण नगरी और 3D झांकियां

Delhi Janmashtami 2026: द्वारका में 3-4 सितंबर को सजेगी भव्य ‘कृष्ण नगरी’, 8K 3D और AI तकनीक से जीवंत होगी कान्हा की लीलाएं

नई दिल्ली । बुधवार, 2 सितंबर 2026 भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव ‘जन्माष्टमी 2026’ को …