मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 03:48:56 PM
Breaking News
Home / व्यापार / आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक पर कुछ गड़बड़ियों के कारण लगाया 91 लाख का जुर्माना

आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक पर कुछ गड़बड़ियों के कारण लगाया 91 लाख का जुर्माना

Follow us on:

मुंबई. RBI के अनुसार एचडीएफसी बैंक में कुछ अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें बैंक ने एक ही कैटेगरी के लोन पर कई बेंचमार्क अपनाए, जो दिशा-निर्देशों के विरुद्ध है। RBI ने कहा कि यह जुर्माना केवल नियामकीय कमियों पर आधारित है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक पर 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बैंकिंग विनियमन अधिनियम के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन और वैधानिक व नियामकीय अनुपालन में पाई गई गंभीर कमियों, विशेषकर KYC नियमों से जुड़ी खामियों के चलते की गई है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, RBI ने कहा कि यह दंड बैंक द्वारा ब्याज दरों से संबंधित दिशानिर्देशों, वित्तीय सेवाओं के आउटसोर्सिंग में जोखिम प्रबंधन नियमों, और KYC अनुपालन में चूक के लिए लगाया गया है।

निरीक्षण में सामने आईं अनियमितताएं

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि बैंक की 31 मार्च 2024 तक की वित्तीय स्थिति की पर्यवेक्षी मूल्यांकन के लिए वैधानिक निरीक्षण के दौरान कई उल्लंघन सामने आए। जांच निष्कर्षों के आधार पर बैंक को नोटिस भेजा गया था। बैंक की प्रतिक्रिया और अतिरिक्त प्रस्तुतियों की समीक्षा के बाद RBI ने आरोपों को सही पाया और जुर्माना लगाने का निर्णय लिया।

RBI ने किन कमियों की ओर इशारा किया?

RBI के अनुसार एचडीएफसी बैंक में कुछ अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें बैंक ने एक ही कैटेगरी के लोन पर कई बेंचमार्क अपनाए, जो दिशा-निर्देशों के विरुद्ध है। कुछ ग्राहकों की KYC जांच का काम आउटसोर्सिंग एजेंटों को सौंप दिया गया, जो RBI के नियमों का उल्लंघन है। बैंक की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने ऐसा व्यवसाय किया, जो BR Act की धारा 6 के तहत बैंक के लिए अनुमत नहीं है।

RBI का स्पष्टीकरण

RBI ने कहा कि यह जुर्माना केवल नियामकीय कमियों पर आधारित है। यह बैंक द्वारा ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेन-देन की वैधता पर टिप्पणी नहीं करता। साथ ही, यह दंड बैंक पर भविष्य में की जाने वाली किसी अन्य नियामकीय कार्रवाई को प्रभावित नहीं करेगा। एक अन्य बयान में केंद्रीय बैंक ने बताया कि मन्नाकृष्णा इन्वेस्टमेंट्स पर भी 3.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह दंड एनबीएफसी के लिए जारी मास्टर डायरेक्शन – स्केल आधारित रेगुलेशन, 2023 के ‘शासन संबंधी मुद्दे’ से संबंधित प्रावधानों का पालन न करने पर लगाया गया है।

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

संसद से पास हुआ Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और विदेशी निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, UPI रहेगा फ्री

नई दिल्ली | सोमवार, 10 अगस्त 2026  भारतीय संसद ने Taxation and Other Laws (Amendment) …