शनिवार, जुलाई 11 2026 | 11:50:32 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अभिनेता रोहित बासफोर का निधन, हत्या की संभावना

अभिनेता रोहित बासफोर का निधन, हत्या की संभावना

Follow us on:

मुंबई. मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने अभिनेता रोहित बासफोर का निधन हो गया है। रोहित ओटीटी वेब सीरीज और रीजनल टेलीविजन शोज में भी काम कर चुके थे। रोहित बासफोर के निधन के खबर से उनके फैंस और परिवार को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि अभिनेता का शव रविवार की शाम को के गरभंगा जंगल में एक झरने के पास मिला है। परिवार ने रोहित की मौत को मर्डर बताया है।

दोस्तों के साथ घूमने निकले थे रोहित

ओडिशा बाइट्स के मुताबिक, कुछ महीने पहले ही रोहित बासफोर मुंबई से गुवाहाटी आए थे। परिवार का कहना है कि वह रविवार की दोपहर करीब 12.30 बजे अपने दोस्तों के साथ एक दिन की ट्रिप पर निकले थे।

दोस्त ने एक्सीडेंट का किया दावा

मगर जब शाम को परिवार का रोहित के साथ कोई कॉन्टैक्ट नहीं हुआ तो उन्हें चिंता सताने लगी। बाद में एक दोस्त ने परिवार को एक्सीडेंट की जानकारी दी। बताया कि रोहित को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

परिवार ने हत्या की जताई आशंका

द फैमिली मैन 3 एक्टर रोहित की मौत के बाद परिवार ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि हाल ही में रंजीत बासफोर, अशोक बासफोर और धरम बासफोर नाम के तीन व्यक्तियों के साथ रोहित का पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। तीनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। अभिनेता के रिश्तेदारों ने एक जिम मालिक पर भी हत्या की आशंका जताई है, जिसने उन्हें आउटिंग के लिए बुलाया था।

ऑटोप्सी में बड़े खुलासे

हैरानगी की बात है कि ऑटोप्सी रिपोर्ट में एक्टर की बॉडी पर कई चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रोहित के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में चोटें पाई गई हैं। इस मामले में चार आरोपी फरार हैं। फिलहाल, जांच पड़ताल की जा रही है। रोहित हिट वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 में काम कर चुके थे।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Main Vaapas Aaunga movie poster starring Diljit Dosanjh and Naseeruddin Shah

“पर्दे में सहज महसूस करना गिरे समाज की निशानी”, बुर्का विवाद पर डायरेक्टर इम्तियाज अली का बड़ा बयान

नई दिल्ली । शनिवार, 20 जून 2026 अपनी फिल्मों में हमेशा रूढ़ियों को तोड़ते मजबूत …