मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 03:00:22 AM
Breaking News
Home / राज्य / जम्मू और कश्मीर / सेल-एमटीआई और आईआईएम जम्मू ने भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व को प्रोत्साहन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सेल-एमटीआई और आईआईएम जम्मू ने भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व को प्रोत्साहन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Follow us on:

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) के माध्यम से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), जम्मू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से 29 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में सेल के इस्पात भवन स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में हस्ताक्षर किए गए।

3X8A6213 - a.jpg

बदलते व्यावसायिक परिदृश्य के लिए सक्षम नेतृत्व को विकसित करने की सेल की प्रतिबद्धता के अनुरूप यह सहयोग संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने, वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम कार्य पद्धतियों को अपनाने और नेतृत्व की उत्कृष्टता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

समझौता ज्ञापन पर श्री संजय धर, कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक (एचआर-एल एंड डी), एमटीआई, सेल, और कमांडर केशवन भास्करन (आर), मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, आईआईएम जम्मू ने श्री केके सिंह, निदेशक (कार्मिक), सेल की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। श्री बीएस पोपली, कार्यकारी निदेशक (एचआर), सेल और आईआईएम जम्मू से डॉ. राजेश सिक्का भी इस दौरान उपस्थित थे।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

India AI Impact Summit 2026 Bharat Mandapam New Delhi

India AI Impact Summit 2026: भारत से निकलेगा वैश्विक एआई का नया रोडमैप

India AI Impact Summit 2026 भारत के तकनीकी और कूटनीतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक मील …