गुरुवार, मार्च 26 2026 | 07:09:17 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / इज़राइल के महावाणिज्यदूत ने स्मृति मंदिर श्रद्धासुमन अर्पित किए

इज़राइल के महावाणिज्यदूत ने स्मृति मंदिर श्रद्धासुमन अर्पित किए

Follow us on:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस संघ शताब्दी वर्ष

नागपुर, 29 दिसंबर 2025।

इज़राइल के महावाणिज्यदूत याविन रेवाच ने आज सायंकाल स्मृति मंदिर परिसर, रेशीमबाग, नागपुर में स्मृति मंदिर में श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा इसके ऐतिहासिक एवं वैचारिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन, कार्य और स्मृति मंदिर के प्रेरणादायी महत्त्व से अवगत कराया गया। रेवाच ने संघ की संगठनात्मक यात्रा एवं सामाजिक गतिविधियों में विशेष रुचि व्यक्त की।

इस अवसर पर संघ के नागपुर महानगर संघचालक राजेश जी लोया, वरिष्ठ प्रचारक विकास जी तेलंग सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अतिथि का स्वागत किया।

साभार : विश्व संवाद केंद्र

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ईरान का पाकिस्तान को तगड़ा झटका: कराची जा रहे जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से खदेड़ा, शहबाज की ‘शांतिदूत’ छवि पर उठे सवाल

तेहरान | बुधवार, 25 मार्च 2026 पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच, ईरान …