रविवार, सितंबर 20 2026 | 06:42:24 PM

ओडिशा पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि 25 मई, 2025 को ओडिशा के बलांगीर जिले के कुलथीपाली गांव में एक निर्माण स्थल पर भ्रष्टाचार के आरोपों की रिपोर्टिंग करते समय एक टीवी पत्रकार पर कुछ लोगों ने निर्दयतापूर्वक हमला किया था। रिपोर्ट के अनुसार उन लोगों ने टीवी पत्रकार पर अचानक हमला कर दिया और उसके हाथपैर बांध दिए गए थे। इसके बाद पत्रकार को पूरे गांव में घुमाकर एक खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया था।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह पीड़ित पत्रकार के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए ओडिशा के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। 26 मई, 2025 को प्रसारित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपराधियों ने पीड़ित के मोबाइल फोन और वीडियो कैमरा भी तोड़ दिए और उसे धमकी दी गई थी कि वह घटना या जारी निर्माण कार्य के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताए।

 

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।