
कमोडिटी वायदाओं में 28774.87 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 133320.04 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 16922.09 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 162094.92 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 28774.87 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 133320.04 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 2560.48 करोड़ रुपये का हुआ।
कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 16922.09 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 155658 रुपये के भाव पर खूलकर, 156075 रुपये के दिन के उच्च और 154201 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 155985 रुपये के पिछले बंद के सामने 1616 रुपये या 1.04 फीसदी गिरकर 154369 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। गोल्ड-गिनी मार्च वायदा 1124 रुपये या 0.88 फीसदी गिरकर 126516 रुपये प्रति 8 ग्राम के भाव पर पहुंचा। गोल्ड-पेटल मार्च वायदा 149 रुपये या 0.93 फीसदी गिरकर 15854 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर पहुंचा। सोना-मिनी अप्रैल वायदा 155989 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 156156 रुपये और नीचे में 154306 रुपये पर पहुंचकर, 1653 रुपये या 1.06 फीसदी गिरकर 154377 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा। गोल्ड-टेन मार्च वायदा प्रति 10 ग्राम 156833 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 156850 रुपये और नीचे में 155211 रुपये पर पहुंचकर, 156849 रुपये के पिछले बंद के सामने 1602 रुपये या 1.02 फीसदी गिरकर 155247 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा।
चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा 251498 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 254897 रुपये और नीचे में 249501 रुपये पर पहुंचकर, 253113 रुपये के पिछले बंद के सामने 2112 रुपये या 0.83 फीसदी गिरकर 251001 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा 2940 रुपये या 1.13 फीसदी घटकर 256126 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 2646 रुपये या 1.02 फीसदी गिरकर 256506 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा।
मेटल वर्ग में 2390.14 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मार्च वायदा 7.95 रुपये या 0.68 फीसदी गिरकर 1168.55 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि जस्ता मार्च वायदा 2.2 रुपये या 0.69 फीसदी औंधकर 317.1 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इसके सामने एल्यूमीनियम मार्च वायदा 90 पैसे या 0.26 फीसदी की नरमी के साथ 340 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा मार्च वायदा 80 पैसे या 0.43 फीसदी टूटकर 187.15 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 8946.62 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 8771 रुपये के भाव पर खूलकर, 8896 रुपये के दिन के उच्च और 8501 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 60 रुपये या 0.68 फीसदी गिरकर 8811 रुपये प्रति बैरल हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी मार्च वायदा 47 रुपये या 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 8807 रुपये प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा नैचुरल गैस मार्च वायदा 277.5 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 278 रुपये और नीचे में 271.4 रुपये पर पहुंचकर, 280.9 रुपये के पिछले बंद के सामने 5 रुपये या 1.78 फीसदी गिरकर 275.9 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा 5.1 रुपये या 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 276 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर कारोबार कर रहा था।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मार्च वायदा 968 रुपये पर खूलकर, 1.4 रुपये या 0.14 फीसदी औंधकर 966.2 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 10756.56 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 6165.54 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 1593.99 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 440.17 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 4.85 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 349.26 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 7396.68 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 1521.41 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 4.76 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन केंडी के वायदाओं में 2.84 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 11265 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 63428 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 32461 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 474758 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 67362 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 6917 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 20853 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 79623 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 23995 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 31137 लोट के स्तर पर था।
कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल अप्रैल 9000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 10.3 रुपये की गिरावट के साथ 929 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 280 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 2.85 रुपये की गिरावट के साथ 8.6 रुपये हुआ।
सोना मार्च 160000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 355 रुपये की गिरावट के साथ 400 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 250000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 1235 रुपये की गिरावट के साथ 8824.5 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 3.47 रुपये की गिरावट के साथ 3.82 रुपये हुआ। जस्ता मार्च 330 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 67 पैसे की नरमी के साथ 0.65 रुपये हुआ।
पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल अप्रैल 7000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 14.1 रुपये की गिरावट के साथ 219.5 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस मार्च 270 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 1.8 रुपये की बढ़त के साथ 7.65 रुपये हुआ।
सोना मार्च 150000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 281.5 रुपये की बढ़त के साथ 777 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी मार्च 200000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 214.5 रुपये की बढ़त के साथ 576 रुपये हुआ। तांबा मार्च 1150 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 92 पैसे के सुधार के साथ 7.54 रुपये हुआ। जस्ता मार्च 315 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 64 पैसे के सुधार के साथ 2 रुपये हुआ।


Credit : Naimish Trivedi
Matribhumisamachar


