शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 11:19:28 PM
Breaking News
Home / व्यापार / आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने स्थिरता और दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करने के इच्छुक ग्राहकों के लिए लॉन्च किया डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने स्थिरता और दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करने के इच्छुक ग्राहकों के लिए लॉन्च किया डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड

Follow us on:

 

• निवेश रणनीति- लगातार डिविडेंड भुगतान करने वाली मज़बूत कंपनियों में निवेश
• नियम-आधारित अनुशासित निवेश का दृष्टिकोण दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करने में मदद करता है
• कई खंडों में विविधिकरण स्थिरता प्रदान करता है

आगरा, फरवरी 2026: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) के तहत डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह नया फंड ग्राहकों को लगातार लाभांश (डिविडेंड) प्रदान करने वाली मज़बूत कंपनियों के स्टॉक में निवेश कर दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करने में मदद करेगा।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य निवेश अधिकारी, श्री मनीष कुमार ने इस लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड ग्राहकों को लगातार डिविडेंड देने वाली मज़बूत कंपनियों में निवेश कर इक्विटी बाज़ार में भागीदारी करने का अनुशासित और पारदर्शी तरीका प्रदान करता है।

फंड की रणनीति चार स्तंभों पर टिकी है, जिसमें डिविडेंड भुगतान पर आधारित स्टॉक का चुनाव, मज़बूत वित्तीय स्थिति और स्थिर नकद प्रवाह के लिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान, कई खंडों में विविधीकरण और समय-समय पर समीक्षा और पुनर्संतुलन के साथ पारदर्शी, नियम आधारित और अनुशासित निवेश प्रक्रिया शामिल है।

यह नया फंड हमारे ग्राहकों को इस भरोसे के साथ निवेशित रहने में मदद करेगा कि उनका पोर्टफोलियो वित्तीय स्तर पर मज़बूत और विश्वसनीय कंपनियों के अनुरूप है। यह लॉन्च हमारे यूलिप ग्राहकों के लिए अनुशासित, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता वाले निवेशक बनने में मदद करेगा, साथ ही उन्हें जीवन सुरक्षा (लाइफ कवर) भी मिलेगी।”

यह फंड, बीएसई 500 डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स का अनुसरण करता है, जो बीएसई 500 से चुनी गई उन 50 कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है, जिन्होंने पिछले 10 साल में लगातार डिविडेंड दिया है। इंडेक्स में 50 शेयर होते हैं और इसे हर साल पुनर्संतुलित किया जाता है। फंड के ज़रिए, हम अपने ग्राहकों को उन कंपनियों तक पहुँच प्रदान कर रहे हैं, जिन्होंने समय के साथ वित्तीय मज़बूती और शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है।
इंडेक्स ने ऐतिहासिक तौर पर 30 जनवरी, 2026 तक तीन साल में 33.63%, पाँच साल में 30.96% और 10 साल में 20.40% का सालाना कुल रिटर्न दिखाया गया है, जो अनुशासित निवेश रणनीति के दीर्घकालिक क्षमता को रेखांकित करता है। हालाँकि, विभिन्न किस्म के नियमन से इंडेक्स के स्टॉक में ठीक उनके वज़न के हिसाब से निवेश की प्रक्रिया बाधित हो सकती है। नतीज़तन, ट्रैकिंग में चूक हो सकती है। यह फंड सक्रिय रूप से स्टॉक चुनने के बजाए इंडेक्स में शामिल स्टॉक को ट्रैक करते हुए निष्क्रिय, इंडेक्स के अनुरूप दृष्टिकोण अपनाता है।

डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड कंपनी के कुछ लोकप्रिय यूलिप उत्पादों, जैसे- आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर एश्योर, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड एश्योर, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (एसआईपी+) के साथ अन्य यूलिप उत्पादों के साथ उपलब्ध है, जो www.iciciprulife.com पर उपलब्ध हैं।

Featured Article

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारत की बढ़ती ऊर्जा शक्ति: चीन का रास्ता छोड़ भारत मुड़े रूसी तेल टैंकर, आज 5 बड़े जहाजों की बंदरगाहों पर ‘एंट्री’

नई दिल्ली. मध्य पूर्व (Strait of Hormuz) में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत …