बुधवार, मार्च 04 2026 | 06:37:34 PM
Breaking News
Home / राज्य / पंजाब / भगवंत मान केंद्र से नया फंड मांगने से पहले पुराने पैसे का दें हिसाब : सुनील जाखड़

भगवंत मान केंद्र से नया फंड मांगने से पहले पुराने पैसे का दें हिसाब : सुनील जाखड़

Follow us on:

चंडीगढ़. केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब के लिए 218.40 करोड़ रुपए का राहत पैकेज दिया गया है। लेकिन अब इस पर भी राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य सरकार से खर्च किए पैसों का हिसाब मांग है। इस पर सीएम भगवंत मान भी भड़क गए।

दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से पूरे देश में बाढ़ पीड़ित राज्यों के लिए 7,532 करोड़ रुपए दिए गए। जिनमें से पंजाब को 218.40 करोड़ रुपए दिए गए। जो दो किश्तों में दिया जाना है। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य सरकार से इसका हिसाब मांगते हुए कहा कि केंद्र ने पंजाब सरकार को पैसा दिया था, लेकिन उसका सही प्रयोग नहीं किया गया। राज्य सरकार ने अगर नहरों की सफाई व मरम्मत सही ढंग से करवाई होती तो यह हालात ना होते। इतना ही नहीं, राहत कार्यों पर भी सवाल खड़े किए गए।

सुनील जाखड़ पर भड़के सीएम मान
सुनील जाखड़ के हिसाब मांगने के सवाल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी भड़क गए। भगवंत मान ने कहा कि केंद्र की तरफ से इसकी किश्त 10 जुलाई को जारी की गई थी और यह 12 जुलाई तक का हिसाब मांग रहे हैं। वहीं, बीते दिनों उन्होंने अपने ट्वीट में अभी विरोधियों की बातों का जवाब ना देने की बात भी की है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अभी अपने लोगों की मदद में व्यस्त हैं। इसके बाद ही वह विरोध पक्ष का जवाब देंगे।

केंद्र ने नहीं मांगा यूजर सर्टिफिकेट
वहीं केंद्र सरकार ने भी इस राहत पैकेज को जारी करते हुए किसी भी तरह का यूजर सर्टिफिकेट नहीं मांगा है। निर्देशों के अनुसार, पिछली किस्त में जारी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त होने और SDRF से की गई गतिविधियों पर राज्य सरकार से रिपोर्ट प्राप्त होने पर राशि जारी की जाती है। लेकिन इस बार हालातों को देखते हुए यह पैकेज जारी करते समय इसे माफ कर दिया गया है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

स्कूल शिक्षा सचिव सोनाली गिरी की फाइल फोटो

पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ पर भारी प्रशासनिक संकट: आधे स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं, 26 साल से प्रमोशन का इंतज़ार

चंडीगढ़. पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के बड़े-बड़े दावों के बीच राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था …