लोड हो रहा है...

निश्चित तौर पर शोषण का स्थल है राम मंदिर : शिक्षा मंत्री, बिहार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने एक बार फिर से राम मंदिर पर विवादित टिप्पणी की है. बिहार के शिक्षा मंत्री ने इस बार अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को शोषण का स्थल बताया है. उन्होंने मंदिर को लूटपाट की जगह बताया. तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं में शुमार बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव ने कहा कि अयोध्या में जो राम मंदिर का निर्माण किया गया है, वह निश्चित तौर पर शोषण का स्थल बनाया गया है. बीजेपी पर हमला बोलते हुए प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि बीजेपी हिंदूवाद के जरिए समाज को बांट रही है.

बिहार के शिक्षा मंत्री ने डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के द्वारा हिंदू देवीए- देवताओं को लेकर दिए जा रहे बयान का समर्थन किया. प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि आज छद्म हिंदूवाद से सावधान रहने की जरूरत है. राजद नेता ने लोगों से पूछा कि अगर आपको चोट लगेगी तो आप मंदिर जाओगे या अस्पताल? उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको ज्ञान अर्जित करना है, पढ़ लिखकर बड़ा अधिकारी या होशियार बनना है तो विद्यालय जाना होगा. मंदिर जाने से काम नहीं चलेगा.

साभार : जी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।