लोड हो रहा है...

ईडी ने झारखंड के मंत्री आलमगीर को 14 मई को पेश होने का भेजा समन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

रांची. ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। ईडी कार्यालय में उन्हें 14 मई को पेश होना है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें दिन में 11 बजे हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आने को कहा है। टेंडर कमीशन मामले में ईडी ने आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और अन्य के यहां 7 मई को छापा मारा था। इस दौरान संजीव लाल के सहायक जहांगीर के यहां से करीब 35 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ था।जिसके बाद ईडी ने संजीव लाल और उनके सहायक जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल दोनों ईडी के पास रिमांड पर हैं।

14 मई को रांची में ईडी के जोनल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश

बताया जा रहा है कि आलमगीर आलम (70) को पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए 14 मई दिन मंगलवार को रांची में ईडी के जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।

साभार : दैनिक भास्कर

- Advertisement -

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।