लोड हो रहा है...

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप में हराकर किया बड़ा उलटफेर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

वाशिंगटन. राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर किया। एक बार टी-20 और 6 बार वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान ने सुपर-8 मैच में हरा दिया है। क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया पर अफगानिस्तान की यह पहली जीत है।

वेस्टइंडीज के किंग्सटाउन में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और अफगानिस्तान की टीम को 148 रन पर रोक दिया। लेकिन गुलबदीन नाइब ने 4 विकेट लेकर कंगारुओं से जीत छीन ली। ऑस्ट्रेलिया 127 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस मैच में सबकुछ हुआ। हैट्रिक लगी, रनआउट के चांस छूटे, फील्डर्स ने असंभव से कैच पकड़े। पहली गेंद से आखिरी गेंद तक किसी क्रिकेट फैन की नजर मैच से हटी नहीं। और नतीजे ने सभी को चौंका दिया।

अफगानिस्तान की जीत का ऑस्ट्रेलिया पर असर: अफगानिस्तान की टीम तो जीत के साथ सेमीफाइनल में बरकरार है, लेकिन इस जीत से अब ऑस्ट्रेलिया की कंडीशंस मुश्किल हो गई हैं। सोमवार को होने वाला भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया के लिए नॉकआउट जैसा हो गया है। मिचेल मार्श की टीम को सेमीफाइनल पहुंचने के लिए अब ये मुकाबला हर हाल में जीतना ही होगा, साथ ही बड़े अंतर से जितना होगा जिससे टीम का नेट रन रेट भी सुधर जाए।

- Advertisement -

साभार : दैनिक भास्कर

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।