गुरुवार, सितंबर 10 2026 | 10:09:27 AM

उधमपुर में सुरक्षाबलों की फायरिंग से डरकर आतंकवादी हुए फरार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

जम्मू. जिला उधमपुर के डुडु बसंतगढ़ में लगातार जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को अपने पास आते देख बुधवार की रात्रि तकरीबन आठ बजे संग चेक पोस्ट के पास आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी डटकर जवाब दिया। लेकिन 10-15 राउंड फायर करने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। जंगलों की आड़ और अंधेरे की वजह से एनकाउंटर को रोकना पड़ा। सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

ताजा जानकारी के हिसाब से किसी तरह का जानी और माली नुकसान नहीं हुआ है। सर्च ऑपरेशन को जारी रखते हुए एनकाउंटर को रोक दिया गया है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।