लोड हो रहा है...

अब हरियाणा सरकार भी देगी निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

चंडीगढ़. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आज (18 अक्टूबर) को एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में किडनी के मरीजों का सरकारी अस्पतालों में इलाज फ्री में होगा. इस फाइल पर आज मैंने हस्ताक्षर किए हैं. ये तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है. ये मैंने सबसे पहला निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा हमने घोषणापत्र में वादा किया था कि हम किडनी के मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएंगे. हमने उससे संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. हरियाणा सरकार किडनी डायलिसिस का खर्च वहन करेगी.

‘जनता ने विपक्ष के नैरेटिव को ध्वस्त कर दिया’

वही सीएम सैनी ने कहा कि मैं हरियाणा की जनता को तीसरी बार भारी जनादेश देने और पीएम मोदी की नीतियों को मंजूरी देने के लिए धन्यवाद देता हूं. हरियाणा की जनता ने विपक्ष के नैरेटिव को ध्वस्त कर दिया. कांग्रेस ने किसानों को भड़काने की कोशिश की, उन्होंने युवाओं में संदेह पैदा किया और हरियाणा के एथलीटों का इस्तेमाल किया. एथलीट हमारे देश का गौरव हैं. उन्होंने कहा पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी की नीतियों को मंजूरी दी है और कांग्रेस के नैरेटिव को ध्वस्त कर दिया है. वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार नारी शक्ति को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी.

अपराधियों को दी चेतावनी

इसके साथ मुख्यमंत्री ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग या तो राज्य छोड़ दें या फिर सुधर जाएं नहीं तो हम सुधार कर देंगे. हम ऐसे लोगों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दे रहे हैं. वहीं सीएम सैनी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि टीम हरियाणा ने कार्यभार संभालने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में सामूहिक निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा के अपने सभी परिवारजनों की अपेक्षाओं और उम्मीद पर पूरी तरह खरा उतरेंगे. डबल इंजन की हमारी सरकार तीव्र गति से लोक कल्याण और सुशासन के हक में फैसले लेगी. हमारी सरकार संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी.

साभार : एबीपी न्यूज़

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।