सोमवार, जून 22 2026 | 12:21:49 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / भारत की पहली फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी के नाम पर होगा एयरपोर्ट ट्रेनिंग रूम का नाम

भारत की पहली फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी के नाम पर होगा एयरपोर्ट ट्रेनिंग रूम का नाम

Follow us on:

लखनऊ. दिल्ली से सटे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साइट ऑफिस में एक ट्रेनिंग रूम का नाम भारत की पहली महिला फाइटर पायलट स्क्वॉड्र्न लीडर अवनी चतुर्वेदी के नाम पर रखा जाएगा। एयरफोर्स के पास इसका प्रस्ताव आया था और एयरफोर्स ने इसकी मंजूरी दे दी है। एक दूसरे रूम का नाम नीरजा भनोट के सम्मान में उनके नाम पर रखा जाएगा। भनोट पैन ऍम एयरलाइन्स की फ्लाइट अटेंडेंट थीं। 5 सितंबर 1986 को मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट 73 में वे फ्लाइट अटेंडेंट थीं और इस विमान को जब आतंकियों ने हाईजैक किया, तो वह यात्रियों की सहायता और सुरक्षा कर रही थीं। नीरजा भनोट को आतंकियों ने गोली मारी। अपनी ड्यूटी निभाते हुए नीरजा की जान गई।

सूत्रों के मुताबिक, पहली महिला फाइटर पायलट के नाम पर ट्रेनिंग रूम का नाम रखने के प्रस्ताव में कहा गया था कि इससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी। इंडियन एयरफोर्स में जून 2016 में पहली बार तीन महिलाएं फाइटर पायलट के तौर पर शामिल हुई थीं। इसमें अवनी चतुर्वेदी, भावना कंठ और मोहना सिंह शामिल थीं। एयरफोर्स में महिलाएं हेलिकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में 1991 से ही पायलट रही हैं, लेकिन पहली बार 2016 में महिलाएं फाइटर पायलट बनीं, जब सरकार ने तय किया कि फाइटर पायलट बनने के लिए भी महिलाओं के लिए एंट्री खोली जाए। स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी सुखोई-30 फाइटर जेट उड़ाती हैं।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम: 100 GW का महा-लक्ष्य और IAEA से मिली ‘क्लीन चिट’

नई दिल्ली । शुक्रवार, 19 जून 2026 भारत दुनिया के नक्शे पर एक नई ऊर्जा …