लोड हो रहा है...

भारत की जवाबी कार्रवाई में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पाक की तरफ से LOC यानी नियंत्रण रेखा पर फिर से फायरिंग की गई. इस फायरिंग में LOC से सटे गांवों में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है. इस फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है. पाकिस्तान की इस फायरिंग का भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया था. सूत्रों के अनुसार भारत की जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है जबकि कई पाक सैनिक इस जवाबी कार्रवाई में घायल भी हुए हैं.

आपको बता दें कि भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पीओके में बने कई आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि जिन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है उनमें आतंकी लश्कर एक तयैबा के ठिाकने खास तौर पर शामिल हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार भारत की एयर स्ट्राइक में 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. जबकि इस एयरस्ट्राइक में कई आतंकी हैंडलर्स भी ढेर कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि भारत की एयरस्ट्राइक में लश्कर-ए-तयैबा के तीन ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।