सोमवार, सितंबर 21 2026 | 02:25:53 AM

भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान भुवनेश्वर नगर निगम अधिकारी पर हमले के आरोप में गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान को भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। प्रधान ने भुवनेश्वर में डीसीपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था। बाद में, प्रधान को देर रात निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर को कथित तौर पर उनके कार्यालय से बाहर खींच लिया गया था और बदमाशों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया था। जिसके बाद, विपक्षी बीजद के नेताओं ने प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं, ओएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया था और ओएएस अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले गए थे।

मामले में प्रधान समेत छह लोग गिरफ्तार

भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीना ने बताया कि प्रधान को एफआईआर और साहू तथा आरोपी व्यक्तियों के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रधान ने कहा कि मैं जांच में सहयोग करने के लिए आया हूं। अगर मेरी गिरफ्तारी से मामला सुलझ सकता है, तो मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्रधान समेत अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ओएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने वापस लिया आंदोलन

प्रधान के वकील अनिल सतपथी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात निचली अदालत ने प्रधान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच, प्रधान की गिरफ्तारी के बाद आंदोलनकारी ओएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। आंदोलन वापस लिए जाने के बारे में एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति मिश्रा ने जानकारी दी।

- Advertisement -

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।