सोमवार, सितंबर 21 2026 | 08:48:50 AM

कोल्हापुर में दो गुटों में झड़प, पथराव व वाहनों में तोड़फोड़ के कारण कई घायल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

मुंबई. महाराष्‍ट्र में कोल्हापुर जिले के सिद्धार्थनगर इलाके में शुक्रवार रात दो गुटों के बीच विवाद हो गया. पार्क के सामने एक बोर्ड लगाने और साउंड एंड लाइट सिस्टम को लेकर हुए विवाद में पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ की गई. दोनों गुटों के बीच हुई इस झड़प में कुछ लोग घायल हो गए और पांच-छह वाहनों को भारी नुकसान भी पहुंचा. दोनों पक्षों की ओर से लगभग एक घंटे तक भारी पथराव के कारण इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया. पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और झड़प को रोका. अभी इलाके में शांति है.

कोल्हापुर एसपी योगेश कुमार गुप्ता ने बताया, ‘अब इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है. सीपीआर अस्पताल के पास दो समाज में गैरसमज होने से तनाव की स्थिति बन गई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. मौके पर अब शांति है. दोनों समाज के वरिष्ठ नेताओं ने भी शांति बनाए रखने का आह्वान किया है. हम आम लोगों से भी आग्रह कर रहे हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें.’ इलाके में तनाव के बाद कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है. शांति बनाए रखने के लिए  पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है. इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर उत्‍पात मचाने वालों की पहचान करनी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।