शनिवार, सितंबर 19 2026 | 12:43:55 AM

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रैगिंग के मामले में 16 छात्रों को निलंबित किया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

लखनऊ. इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने आज मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। रैगिंग मामले में प्रथम दृष्टया संलिप्त पाए जाने के बाद एक साथ 16 छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। इसके साथ ही इन सभी को हास्टल से निष्कासित किए जाने को निर्देशित किया गया है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह की ओर से बताया गया है कि 9 अक्टूबर को सर सुंदर लाल हॉस्टल में रैगिंग की शिकायत मिली थी। इसके बाद एंटी रैगिंग स्कवायड के द्वारा छापेमारी की गई थी। इसमें संलिप्त पाए गए छात्रों को चिह्नित किया गया था। जांच कमेटी भी इसके लिए गठित कर दी गई थी। जांच समिति ने जिन छात्रों को एंटी रैगिंग एक्ट एवं विश्वविद्यालय की छात्र अनुशासन संहिता के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी। उन 16 छात्रों पर बड़ा एक्शन लिया गया है।

पैरेंट्स के साथ जांच समिति के सामने आएं

चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह ने कहा है कि निलंबित छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में जांच समिति के समक्ष लिखित रूप से अपना पक्ष रखना होगा।

इन छात्रों का निलंबन हुआ

  • रोहित राज, बीए तृतीय वर्ष, औरंगाबाद बिहार।
  • अंशुमान तिवारी, बीए द्वितीय, कैमूर बिहार।
  • अनुराग कुमार, बीए द्वितीय वर्ष, पिटना बिहार।
  • सोनू मीणा, बीए प्रथम वर्ष, सवाई माधोपुर राजस्थान।
  • दिव्यांशु मौर्या, बीएससी द्वितीय वर्ष, कोटा राजस्थान।
  • यादवेंद्र प्रताप सिंह, बीकॉम द्वितीय वर्ष, कौशांबी उप्र।
  • प्रवीण कुमार, बीएस द्वितीय वर्ष, फतेहपुर उप्र।
  • नीतीश कुमार, बीएससी तृतीय वर्ष, देवरिया उप्र।
  • निखिल सिंह, बीए तृतीय वर्ष, चंदौली, उप्र।
  • राहुल गुप्ता, बीएससी द्वितीय वर्ष, मिर्जापुर उप्र।
  • पीयूष शुक्ला, बीएससी द्वितीय वर्ष, अंबेडकरनगर, उप्र।
  • विकास कुमार, बीएस द्वितीय वर्ष, बस्ती उप्र।
  • शिवम दीक्षित, बीए तृतीय वर्ष, मऊ उप्र।
  • समर प्रताप सिंह, बीए द्वितीय वर्ष, मऊ उप्र।
  • वीर अर्जुन प्रताप सिंह, बीए द्वितीय वर्ष, जौनपुर, उप्र।
  • आर्यन साहू, बीए द्वितीय वर्ष, जौनपुर उप्र।

साभार : दैनिक भास्कर  

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी कॉल कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।