बुधवार, मार्च 18 2026 | 03:46:31 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / उत्तर प्रदेश में चलती बाइक पर पटाखा चलाने से दो छात्रों की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश में चलती बाइक पर पटाखा चलाने से दो छात्रों की मौत, एक घायल

Follow us on:

लखनऊ. फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कस्बे के सीपी तिराहे के पास शुक्रवार को पटाखा चलाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तीन छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पर दैमार पटाखे चला रहे थे। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां मेरापुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर परौली निवासी ध्रुव तिवारी और प्रयाग तिवारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपांशु यादव, निवासी दलेलगंज थाना शमसाबाद घायल हैं। हादसे की सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तीनों छात्र सीपी स्कूल में पढ़ते थे।

साभार : अमर उजाला

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

वाराणसी: BHU अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से हाहाकार, 28 वार्डों में ठप हुईं सेवाएं; जानें क्या है पूरा मामला

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का ‘एम्स’ कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित सर …