सोमवार, मार्च 23 2026 | 09:24:07 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / आईआरसीटीसी ने प्रीमियम ट्रेनों में चुपके से हटाया “नो फूड ऑप्शन” का विकल्प

आईआरसीटीसी ने प्रीमियम ट्रेनों में चुपके से हटाया “नो फूड ऑप्शन” का विकल्प

Follow us on:

नई दिल्ली. वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए एक नई दिक्कत सामने आई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने चुपचाप इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कर दिया है, जिससे “नो फूड ऑप्शन” यानी बिना खाना लिए टिकट बुक करने का ऑप्शन हटा दिया गया है। इस फैसले ने यात्रियों को हैरान कर दिया है, क्योंकि अब उन्हें न चाहते हुए भी खाने के लिए 300 से 400 रुपये तक एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ रहा है।

यात्रियों में नाराजगी

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जताई है। कई लोगों ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि यह बदलाव चुपचाप किया गया और टिकट बुक करते समय उन्हें बिना जानकारी के ही एक्स्ट्रा पैसे चुकाने पड़े। एक यूजर ने लिखा, “मैं सिर्फ तीन घंटे के सफर पर था, लेकिन सिस्टम ने अपने आप मील जोड़ दिया- बिना पूछे ही!”

रेलवे अधिकारियों क्या कहना?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने दावा किया है कि “नो फूड” ऑप्शन पूरी तरह हटाया नहीं गया है, बल्कि उसकी जगह में थोड़ा बदलाव किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के लिए ऑप्टृ-आउट करने का ऑप्शन अभी भी उसी पेज पर मौजूद है, बस थोड़ा ध्यान से देखने की जरूरत है। फिर भी, यात्रियों में भ्रम और असंतोष बना हुआ है, क्योंकि अधिकतर लोगों को यह ऑप्शन दिख नहीं रहा। एक्सपर्ट का कहना है कि रेलवे को अपने पोर्टल और ऐप में पारदर्शिता लानी चाहिए, ताकि यात्रियों को किसी भी सेवा के लिए मजबूर न किया जाए।

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के बीच भारत की बड़ी जीत: अमेरिका से LPG लेकर मंगलुरु पहुंचा ‘पाइक्सिस पायनियर’, क्या अब कम होंगे दाम?

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (Mid-East) में बढ़ते भीषण तनाव और ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण वैश्विक …