शनिवार, अप्रैल 04 2026 | 08:48:43 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / भारत के कई राज्यों में ‘ला नीना’ के कारण तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुँचा

भारत के कई राज्यों में ‘ला नीना’ के कारण तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुँचा

Follow us on:

नई दिल्ली. उत्तर और मध्य भारत में ठंड तेज होने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं कई राज्यों में रात के तापमान को तेजी से गिरा देंगी। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं मैदानों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे रात का तापमान गिर रहा है।

इन राज्यों में तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है:

  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • उत्तर प्रदेश

IMD ने विशेष रूप से किसानों और सुबह यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ठंड का असर सबसे ज्यादा राजस्थान में दिख रहा है। 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस, जो राज्य में सबसे कम रहा। अलवर, झुंझुनू, उदयपुर ने सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की।

मध्यप्रदेश और बिहार में भी बदला मौसम

मध्य प्रदेश में भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर में तापमान तेजी से गिरा है। राजगढ़ में भी 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, और कई जिलों में सीवियर कोल्ड वेव की स्थिति है। बिहार, पंजाब और दक्षिण भारत भी ठंड की चपेट में

छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में भी कोल्ड वेव अलर्ट है। पेन्ड्रा में तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया। पंजाब में तापमान लगभग 2 डिग्री तक गिरा है, जबकि बिहार में ठंडी पश्चिमी हवाओं ने पटना का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस कर दिया।

ज्यादा ठंडी होगी इस बार की सर्दी

यहां तक कि दक्षिण भारत का मशहूर हिल स्टेशन ऊटी भी ठंड की गिरावट महसूस कर रहा है, जहां सुबह ओस की बूंदें जमने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सर्दी La Niña प्रभाव के कारण ज्यादा ठंडी हो सकती है।

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Hormuz Crisis: भारत के लिए राहत की खबर, 94,000 टन रसोई गैस लेकर आ रहे दो और बड़े जहाज; जानें कब पहुंचेंगे आपके शहर

नई दिल्ली | सोमवार, 30 मार्च 2026 पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच …