बुधवार, अगस्त 12 2026 | 07:33:41 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / एनआईए ने अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों की तलाश में 5 राज्यों में मारी छापेमारी

एनआईए ने अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों की तलाश में 5 राज्यों में मारी छापेमारी

Follow us on:

नई दिल्ली. एनआईए ने बुधवार को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े अल-कायदा गुजरात आतंकी साजिश मामले में पांच राज्यों में दस स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने हरियाणा, बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय और गुजरात में चुनिंदा स्थानों पर विभिन्न संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की एक साथ तलाशी ली।

एनआईए ने दावा किया है कि तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जब्त की गई सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। एनआईए ने मूल रूप से जून 2023 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले में अब तक की एनआईए जांच से पता चला है कि चार बांग्लादेशी नागरिक जाली भारतीय पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर आए थे। आरोपितों की पहचान मोहम्मद सोजिबमियान, मुन्ना खालिद अंसारी उर्फ मुन्ना खान, अजरुल इस्लाम उर्फ जहांगीर उर्फ आकाश खान और अब्दुल लतीफ उर्फ मोमिनुल अंसारी के रूप में हुई है।

एनआईए ने एक बयान में कहा कि वे प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े पाए गए। ये लोग बांग्लादेश में अल-कायदा के गुर्गों के लिए धन इकट्ठा करने और उसे स्थानांतरित करने में शामिल थे और मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से प्रेरित करने में भी शामिल पाए गए।

आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने आगे कहा कि भारत और सीमा पार सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क की मौजूदगी, संबंधों और वित्तीय चैनलों का पता लगाने के प्रयासों के तहत मामले में उसकी जांच जारी है।

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर (PoJK) में नागरिक और मानवाधिकारों के लिए पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारे लगाते और तख्तियां दिखाते प्रदर्शनकारियों की भीड़।

PoJK में मानवाधिकार उल्लंघनों पर भारत सख्त: वैश्विक समुदाय से की पाकिस्तान की जवाबदेही तय करने की मांग

नई दिल्ली | बुधवार, 12 अगस्त 2026 पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में नागरिकों …