मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 11:40:40 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठियों को चिह्नित कर डिटेंशन सेंटर में रखने का दिया आदेश

योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठियों को चिह्नित कर डिटेंशन सेंटर में रखने का दिया आदेश

Follow us on:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से कड़े से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। इसको लेकर सीएम योगी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठ पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने जिम्मेदार अधिकारियों को घुसपैठियों को चिह्नित करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करे। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे घुसपैठियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की जाए।

इसके साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि घुसपैठियों को रखने के लिए प्रत्येक जिले में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता के अवैध व्यक्तियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं आवास सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिटेंशन सेंटर में रखे गए अवैध घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजा जाएगा।

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपने एक बयान में घुसपैठियों पर बयान दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि घुसपैठियों के खिलाफ पूरे देश में अभियान चल रहा है। एक भी घुसपैठी भारत में नहीं रहने दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि इन्हें चुन-चुनकर और खोज-खोजकर भारत के बाहर निकाला जाएगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने इसका ऐलान कर दिया है। पूरा देश इसके लिए तैयार है।

साभार : नवभारत टाइम्स

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

UPAVP ई-नीलामी 2026: कानपुर ज़ोन में प्लॉट-मकानों की बड़ी नीलामी

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने वर्ष 2026 की ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत कानपुर …