लोड हो रहा है...

मेडिकल कॉलेज घूसकांड में ईडी ने 8 राज्यों के 15 ठिकानों पर मारे छापे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. देश की मेडिकल शिक्षा प्रणाली हिलाने वाले मेगा घूसकांड पर ED की बड़ी कार्रवाई चल रही है. 8 राज्यों के 15 ठिकानों पर ED ने एक साथ छापा मारा है. इनमें मध्य प्रदेश का इंदौर और  रायपुर भी शामिल है. पूरा मामला मेडिकल कॉलेजों की मान्यता में रिश्वतखोरी से जुड़ा हुआ है. इस मामले में सीबीआई पहले ही FIR दर्ज कर चुकी है. देशभर में एक साथ चल रही इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है.

इंदौर, रायपुर में भी कार्रवाई

इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, और रायपुर के रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज पर भी कार्रवाई चल रही है. आरोप है कि निरीक्षण से पहले ही कॉलेजों को  गोपनीय जानकारी मिलती थी. CBI की FIR में चौंकाने वाले आरोप हैं. NMC अधिकारियों और निरीक्षण टीम पर कॉलेजों से रिश्वत लेकर फर्जी रिपोर्ट बनाने का आरोप लगा है.

कई दस्तावेज बरामद

मेडिकल कॉलेजों के कैंपस, कई अफसरों और बिचौलियों के घर-दफ्तर पर ED की तलाशी जारी है. यहां से दस्तावेज़, डिजिटल रिकॉर्ड और करोड़ों के लेन-देन के सबूत बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि निरीक्षण टीम के कई डॉक्टर भी फंसे हैं. जिन पर नियम तोड़कर कॉलेजों को फायदा पहुंचाने का आरोप है. मान्यता और सीटें बढ़वाने के बदले करोड़ों की डील का आरोप है. ऐसे में मेडिकल शिक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।