लोड हो रहा है...

‘दित्वाह’ चक्रवात के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश, उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

नई दिल्ली. दिसंबर का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का असर और भी तेज महसूस किया जाएगा. वहीं दक्षिण भारत में चक्रवात ‘दित्वाह’ की वजह से भारी बारिश का दौर जारी है.

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा. मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी बर्फीली हवाएं चलेंगी. विभाग का कहना है कि दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और इसकी शुरुआत 10 से 15 दिसंबर के बीच तेज हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी. आइए जानते हैं आज यानी 1 दिसंबर को देशभर के प्रमुख राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट तक पहुंच गया है. आज यानी 1 दिसंबर को दिनभर 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं. सुबह के समय शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है. बता दें कि रविवार (30 नवंबर) को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था और यह नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा.

दिल्ली में धुंध और प्रदूषण दोनों का असर दिखा. सीपीसीबी के अनुसार कल का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 270 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

- Advertisement -

बिहार का मौसम

बिहार में भी ठंड तेजी से बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में बड़ी गिरावट होगी. न्यूनतम पारा 11 से 12 डिग्री तक पहुंच सकता है. सीमांचल और मिथिलांचल के जिलों में शीतलहर का असर अधिक दिखेगा. पटना में तापमान 1 दिसंबर से 10 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है.

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी तापमान लगातार गिर रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार (1 दिसंबर) से पछुआ हवाएं तेज चलेंगी, जिससे सर्दी और बढ़ेगी. कानपुर, इटावा, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी और मुजफ्फरनगर में शीतलहर अलर्ट जारी किया गया है. इन शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रह सकता है.

हिमाचल और उत्तराखंड

हिमाचल प्रदेश में अगले 3-4 दिनों में तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिर सकता है. बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा छाया रहेगा. उत्तराखंड में भी नैनीताल, मसूरी, रुद्रप्रयाग और चमोली में तेज ठंड महसूस की जाएगी.

तमिलनाडु में चक्रवात ‘दित्वाह’ का खतरा

दक्षिण भारत में चक्रवात ‘दित्वाह’ के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है. अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है. कई तटीय इलाकों में पानी भर गया है और जनजीवन प्रभावित है. तेज हवाएं 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं और कुछ जगह 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

साभार : न्यूजनेशन

- Advertisement -

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।