लोड हो रहा है...

शिवराज सिंह चौहान को आईएसआई से खतरा होने के कारण मिली जेड प्लस सुरक्षा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने MP DGP को पत्र भेजकर कहा है कि शिवराज सिंह पाकिस्तान के की खुफिया एजेंसी ISI के निशाने पर हैं. ISI शिवराज सिंह चौहान की जानकारी इक्कठी कर रहा था. गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद फैसला लिया गया है.

शिवराज सिंह चौहान के आवास पर सख्त तैनाती

शिवराज के भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है. वहीं दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. शिवराज पर ISI की ओर से दिलचस्पी दिखाने की जानकारी मिली है. उन्हें पहले से Z+ सिक्योरिटी मिली हुई थी, लेकिन अब सुरक्षा और बढ़ाया है.

इनपुट मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों शहरों में चौहान की सुरक्षा रिंग को मजबूत किया है. शुक्रवार देर रात भोपाल बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ी हुई देखी गई है.

- Advertisement -

गृह मंत्रालय ने दिए सख्त आदेश

गृह मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों और मध्य प्रदेश के डीजीपी को सुरक्षा में चूक न होने का आदेश दिया है. मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को भी हाई अलर्ट रहने को कहा गया है. साथ ही दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (सुरक्षा) को भी निर्देश जारी किए हैं.

ISI को शिवराज सिंह में दिलचस्पी

सुरक्षा बढ़ाने को लेकर जारी गृह मंत्रालय के पत्र के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में ISI ने जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई है. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की सलाह से केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई है.

- Advertisement -

पत्र में कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को उचित रूप से समायोजित करें.

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।