केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिनमें भारत को अन्य देशों के मुकाबले प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल है और विभिन्न हितधारकों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करना चाहिए ताकि देश का निर्यात बढ़ सके। श्री …
Read More »क्या फॉरेक्स ट्रेडिंग मोबाइल ऐप से की जा सकती है? जानिए फायदे और जोखिम
आज के डिजिटल युग में वित्तीय बाजारों में भागीदारी का तरीका मौलिक रूप से बदल गया है। स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच और इंटरनेट की व्यापक उपलब्धता ने निवेशकों के लिए नए अवसर खोले हैं। इस संदर्भ में, फॉरेक्स ट्रेडिंग ऐप इन इंडिया की बढ़ती लोकप्रियता एक उल्लेखनीय घटना है जो …
Read More »हिन्दू लड़की को मारने वाला आरोपी तौफीक अभी भी फरार
नई दिल्ली. दिल्ली के अशोक नगर क्षेत्र में बुर्का पहनकर प्रेमिका को उसके घर की पांचवी मंजिल से फेंककर हत्या करने वाले तौफीक को वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसकी तलाश में पुलिस उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित उसके गृह क्षेत्र टांडा इलाके …
Read More »लालू प्रसाद यादव 13वीं बार बने आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
पटना. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके संस्थापक लालू प्रसाद यादव को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. पार्टी के संगठन चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि लालू यादव एकमात्र उम्मीदवार थे, जिन्होंने एक दिन पहले अपना नामांकन …
Read More »अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को अभिनेता नागार्जुन और चिरंजीवी ने बताया अपना क्रश
मुंबई. एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म कुबेरा में अपनी परफॉर्मेंस के लिए तारीफें बटोर रही हैं. फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान नागार्जुन ने भी उनकी एक्टिंग की तारीफ की और उन्हें अपना क्रश बताया. केवल नागार्जुन ने ही नहीं सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी रश्मिका की खूब तारीफ की …
Read More »दिल्ली सरकार कावड़ समितियों को देगी 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता
नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने सावन के महीने के दौरान कांवड़ यात्रा के लिए कांवड़ समितियों को सीधे आर्थिक मदद देने का फैसला किया है. मंगलवार (24 जून) को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में तय हुआ कि दिल्ली सरकार अब कावड़ समितियों …
Read More »कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर लगाए आरोप
रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर जारी आंतरिक संघर्ष अब खुलकर सामने आ गया है. हाल ही में हुई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (PAC) की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का वरिष्ठ नेताओं पर सवाल उठाना, पार्टी के भीतर गहरे असंतोष और मतभेदों को उजागर करता है. यह घटना न केवल …
Read More »हमारे पास समृद्ध यूरेनियम का भंडार, जारी रहेगा परमाणु कार्यक्रम : ईरान
तेहरान. इजराइल और ईरान के बीच 11 दिनों तक युद्ध चला और 12वें दिन दोनों देशों में सीजफायर हो गया। इजराइल के बाद ईरान ने युद्धविराम का ऐलान किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि सीजफायर लागू हो गया है। हालांकि, ईरान ने यह साफ कर …
Read More »इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज में मिली बढ़त
नई दिल्ली. इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में हुए एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. मुकाबले के आखिरी दिन बेन डकेट ने इंग्लैंड के लिए 149 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड की जीत का आधार रखा. उन्होंने …
Read More »वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद निर्यात में अच्छा प्रदर्शन रहा : निर्मला सीतारमण
भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम) ने 24 जून 2025 को व्यापार सम्मेलन 2025 की मेजबानी की, जो विकसित भारत के लिए निर्यात-आधारित प्रगति का निर्माण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इस विषय पर प्रकाश डाला कि एक्जिम बैंक का व्यापार सहायता कार्यक्रम (टीएपी) भारत में अपनी तरह की पहली व्यापार सुविधा पहल है, जो भारतीय निर्यातकों को वित्तपोषण अंतराल को पाटकर उच्च जोखिम वाले बाजारों तक पहुंचने में सक्षम बना रही है। मंत्री ने इस विषय पर प्रकाश डाला कि 2022 में टीएपी की शुरूआत के बाद से, एक्जिम बैंक ने 100 से अधिक विदेशी बैंकों के साथ साझेदारी की है, जिससे 51 देशों में 1,100 से अधिक निर्यात लेन-देन की सुविधा मिली है। वित्त मंत्री ने भारतीय निर्यातकों को सशक्त बनाने और निर्यात आधारित विकास को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए प्रमुख कदमों की जानकारी दी। श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि परिवहन और लॉजिस्टिक्स में महत्वपूर्ण निवेश किया गया है, जिससे आपूर्ति श्रृंखला में दक्षता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के स्तर पर सुधार हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि एमएसएमई को एमएसएमई की परिभाषा में संशोधन, उद्यम पंजीकरण, क्रेडिट गारंटी योजनाओं में सुधार, टीआरईडीएस और एक्जिम बैंक के उभरते सितारे कार्यक्रम जैसी प्रमुख पहलों के माध्यम से सहयोग किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि आईटीएफएस और गिफ्ट सिटी में एक्जिम बैंक की सहायक कंपनी एक्जिम फिनसर्व जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापार वित्त तक पहुंच बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जो निर्यात फैक्टरिंग की पेशकश कर रही है। श्रीमती निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि निर्यात हब के रूप में जिलों की पहल के अंतर्गत व्यापार के लिए क्लस्टर विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे निर्यातकों को एसईजेड से परे और सीधे अपने स्थानीय जिलों से काम करने में योग्य बनाया जा सके। श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत कई भौगोलिक क्षेत्रों के साथ एफटीए पर सक्रिय रूप से बातचीत कर रहा है, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ समझौता भी अंतिम रूप लेने के करीब है। वित्त मंत्री ने उत्पादन संबंधी प्रोत्साहन योजना की भूमिका पर भी प्रकाश डाला, जिसके माध्यम से निर्यात को 5.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रोत्साहन मिला है। इस अवसर पर बोलते हुए वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने भारतीय निर्यातकों की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता और भारतीय उद्यमों, विशेष रूप से एमएसएमई के लिए क्रेडिट का फ्लो बेहतर करने के लिए भारत सरकार की ओर से किए गए उपायों पर प्रकाश डाला। वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव श्री एम. नागराजू ने अपने संबोधन में इस विषय पर प्रकाश डाला कि वित्तीय प्रणाली विकसित भारत में सतत आर्थिक विकास और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मजबूती से तैयार है। सम्मेलन के दौरान एक्जिम बैंक के व्यापार सहायता कार्यक्रम (टीएपी) में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव श्री एम. नागराजू की मौजूदगी में लखनऊ, इंदौर और साओ पाउलो, ब्राजील में एक्जिम बैंक के नए कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। ये कार्यालय मौजूदा और महत्वाकांक्षी निर्यातकों को सहायता प्रदान करने तथा नए बाजारों तक पहुंच को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सम्मेलन के दौरान, एक्जिम बैंक की प्रबंध निदेशक सुश्री हर्षा बंगारी ने कहा कि बैंक की ओर से दिया गया सहयोग भारतीय कंपनियों के लिए निर्यात क्षमता बेहतर करने, मूल्य श्रृंखला में आगे बढ़ने और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में जटिल परियोजना निर्यात करने में महत्वपूर्ण सहायक रहा है। श्रीमती निर्मला सीतारमण ने उभरते सितारे कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित एसएमई को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। एक्जिम बैंक ने उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप को सहयोग देने के लिए आईआईटी कानपुर के साथ एक तकनीकी सहायता समझौते का भी आदान-प्रदान किया। वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने एक्जिम बैंक के शोध प्रकाशनों का विमोचन भी किया, जिसके शीर्षक ‘ऊर्जा परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण खनिजों को सुरक्षित करने की भारत की आवश्यकता’, ‘भारत का रक्षा उपकरण उद्योग: नई सीमाओं की खोज’ और ‘आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते के अंतर्गत कपड़ा और संबद्ध उत्पाद व्यापार: मूल्य श्रृंखला विश्लेषण’ हैं। ये अध्ययन इन क्षेत्रों में हाल की गतिशीलता पर अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं और उनकी निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए रणनीतियों की रूपरेखा तैयार करते हैं। इस कार्यक्रम में भारतीय उद्योग, बैंकिंग/ वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों, निर्यातकों, निर्यात संवर्धन परिषदों और शिक्षाविदों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उपस्थिति दर्ज कर और वर्चुअल तौर पर भाग लिया।
Read More »
Matribhumisamachar
