रविवार, अगस्त 23 2026 | 01:39:48 AM
Breaking News
Home / Saransh Kanaujia (page 777)

Saransh Kanaujia

लेखक 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं. कई पुस्तकों का लेखन भी कर चुके हैं. विशेष रूप से राजनीतिक, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र से जुड़े विषयों पर लेख लिखते रहे हैं. तात्कालिक विषयों पर भी अच्छी समझा है.

डीआरआई ने 18.2 करोड़ रुपये की कीमत की 92 लाख से अधिक तस्करी की गई विदेशी सिगरेट जब्त कीं

अवैध तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने एक बड़े ऑपरेशन के अंतर्गत, 23.06.2025 को लगभग 18.2 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी मूल की 92.1 लाख सिगरेट जब्त कीं। एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कि “बाथरूम और सैनिटरी फिटिंग” की आड़ …

Read More »

भारत ने एसपीएमईपीसीआई के अंतर्गत पोर्टल शुरू करके वैश्विक ईवी दिग्गजों के लिए अपने दरवाजे खोले

भारी उद्योग मंत्रालय को भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना (एसपीएमईपीसीआई) के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया के पोर्टल शुरू  करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस योजना को 15 मार्च 2024 की अधिसूचना से अधिसूचित किया गया था और विस्तृत योजना दिशानिर्देश बाद में अधिसूचना संख्या एस.ओ. 2450 (ई) दिनांक 02.06.2025 को जारी किए गए थे। अधिसूचना और दिशा-निर्देश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट: https://heavyindustries.gov.in/scheme-promote-manufacturing-electric-passenger-cars-india-0 पर उपलब्ध हैं। इस संदर्भ में योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं और आवेदक spmepci.heavyindustries.gov.in पर आवेदन मॉड्यूल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पोर्टल 24 जून 2025 को सुबह 10.30 बजे से आवेदनों के लिए खुलेगा और 21 अक्टूबर 2025 को शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर विशेष ध्यान देने के साथ यात्री कारों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक दूरदर्शी योजना को मंजूरी दी है। इसे भारत को ऑटोमोटिव विनिर्माण और नवाचार के लिए एक प्रमुख वैश्विक गंतव्य के रूप में मजबूती से स्थापित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। केंद्रीय मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी ने पोर्टल के शुभारंभ के दौरान कहा की “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह पहल स्वच्छ, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार गतिशीलता की दिशा में भारत की यात्रा में एक निर्णायक क्षण है। एसपीएमईपीसीआई योजना के अंतर्गत इस पोर्टल को शुरू करने से वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं के लिए भारत के तेजी से विकसित हो रहे ऑटोमोटिव परिदृश्य में निवेश करने के नए रास्ते खुलेंगे। यह योजना न केवल 2070 तक नेट जीरो हासिल करने की हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता का समर्थन करती है, बल्कि एक स्थायी, नवाचार-संचालित अर्थव्यवस्था बनाने के हमारे संकल्प को भी मजबूत करती है। यह ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के स्तंभों को मजबूत करती है और भारत को अगली पीढ़ी के ऑटोमोटिव विनिर्माण और प्रौद्योगिकी नेतृत्व के लिए एक विश्वसनीय वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करती है।” यह योजना वैश्विक ईवी निर्माताओं से निवेश आकर्षित करने और भारत को ई-वाहनों के विनिर्माण गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में मदद करेगी। यह योजना भारत को ईवी के विनिर्माण के लिए वैश्विक मानचित्र पर लाने, रोजगार सृजित करने और “मेक इन इंडिया” के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मदद करेगी। वैश्विक निर्माताओं को इस योजना के अंतर्गत निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्वीकृत आवेदकों को आवेदन स्वीकृति तिथि से 5 वर्ष की अवधि के लिए 15 प्रतिशत की कम सीमा शुल्क पर न्यूनतम 35,000 अमेरिकी डॉलर के सीआईएफ मूल्य के साथ ई-4डब्ल्यू की पूरी तरह से निर्मित इकाइयों (सीबीयू) का आयात करने की अनुमति दी जाएगी। अनुमोदित आवेदकों को योजना के प्रावधानों के अनुरूप न्यूनतम 4,150 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। यह योजना भारत को इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए रणनीतिक रूप से तैयार की गई है। 4,150 करोड़ रुपये की न्यूनतम निवेश सीमा के साथ, यह देश में दीर्घकालिक विनिर्माण स्थापित करने के लिए अग्रणी वैश्विक और घरेलू खिलाड़ियों के लिए एक सक्षम नीति वातावरण प्रदान करता है। कैलिब्रेटेड कस्टम ड्यूटी रियायतों और स्पष्ट रूप से परिभाषित घरेलू मूल्य संवर्धन (डीवीए) के माध्यम से यह योजना अत्याधुनिक ईवी प्रौद्योगिकियों को पेश करने और स्वदेशी क्षमताओं को पोषित करने के बीच संतुलन बनाती है। घरेलू मूल्य संवर्धन लक्ष्यों को अनिवार्य करके, यह योजना ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहलों को और बढ़ावा देगी, साथ ही वैश्विक और घरेलू दोनों कंपनियों को भारत की हरित गतिशीलता क्रांति में सक्रिय भागीदार बनने के लिए सशक्त बनाएगी।

Read More »

मध्य क्षेत्रीय परिषद ही एकमात्र ऐसी क्षेत्रीय परिषद है, जहां किसी भी राज्य के बीच में कोई विवाद नहीं बचा है : अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज वाराणसी, उत्तर प्रदेश में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री …

Read More »

समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले 3 विधायकों को पार्टी से निकाला

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने अपने 3 बागी विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी गई है। सपा की तरफ से कहा गया है कि पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ जाने के कारण इन लोगों को निष्कासित …

Read More »

टीवी शो अनुपमा के सेट पर लगी आग, सभी कलाकार सुरक्षित

मुंबई. प्रसिद्ध टीवी शो अनुपमा के सेट पर आग लग गई थी, जिसकी वजह से शूटिंग से पहले ही ऐसी घटना होने से कलाकारों के बीच हलचल मच गई थी। वहीं अब शाही प्रोडक्शन की ओर से इस हादसे को लेकर बयान सामने आया है। शाही प्रोडक्शन का आग की …

Read More »

4 राज्यों के 5 विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित

नई दिल्ली. चार राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। गुजरात की कडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा जीते। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया। विसावदर पर AAP के गोपाल इटालिया जीते। भाजपा के कीर्ति पटेल दूसरे नंबर पर रहे। केरल में UDF …

Read More »

दिलजीत दोसांझ की फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर, ट्रेलर लांच

मुंबई. दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज हुआ है. ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आ रही हैं. जिसे देखने के बाद अब नेटिजंस दिलजीत दोसांझ को ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी …

Read More »

भारत ने इंग्लैंड को हेडिंग्ले टेस्ट में दिया 350 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली. केएल राहुल और ऋषभ पंत की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का टारगेट रखा है जिसके जवाब में मेजबान टीम …

Read More »

20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह ने अमेरिका के लिए ईरान को दिया था धोखा

नई दिल्ली. इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बहाने भारत के साथ तेहरान के रिश्तों की भी चर्चा हो रही है. एक पक्ष भारत और ईरान के पुराने रिश्तों की दुहाई दे रहा है. इस बहाने वह पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठा …

Read More »

दिल्ली में अब कारोबारियों को नहीं लेना होगा पुलिस से लाइसेंस

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली के कारोबारियों को एक बड़ी राहत दी गई है. दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि अब होटल, मोटल, गेस्ट हाउस जैसी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए दिल्ली पुलिस से लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है. दरअसल, दिल्ली के कारोबारियों को अपने …

Read More »