वाशिंगटन. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने अफगानिस्तान और आतंकवाद पर अपनी तीखी टिप्पणियों से कूटनीतिक तनाव को फिर से भड़का दिया है। वह फिलहाल वाशिंगटन की यात्रा पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के लिए अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका और क्षेत्रीय परिस्थितियों को …
Read More »भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 6800 से अधिक हुए, अब तक 70 मरीजों की मौत
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को कर्नाटक में दो और मौतें हुईं, जिससे कुल मौतों की संख्या 11 हो गई। कोरोना के नए वैरिएंट्स से 12 राज्यों में अब तक 70 मरीजों की मौत हुई हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या …
Read More »एफएसडीसी भारत में वित्तीय क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए अंतर-नियामक समन्वय को और सुदृढ़ करेगा : निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री ने आज मुंबई में वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी भी उपस्थित रहे। एफएसडीसी ने दूसरी बातों के साथ-साथ व्यापक वित्तीय स्थिरता और उनसे निपटने के लिए भारत की तैयारियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। साइबर सुरक्षा विनियमों, क्षेत्रीय तैयारियों और वित्तीय क्षेत्र मूल्यांकन कार्यक्रम (एफएसएपी) 2024-25 की सिफारिशों के विश्लेषण के आलोक में, एफएसडीसी ने वित्तीय क्षेत्र-विशिष्ट साइबर सुरक्षा रणनीति के जरिए भारतीय वित्तीय क्षेत्र के साइबर रेसिलिएंस फ्रेमवर्क को मजबूत करने पर विचार किया। एफएसडीसी ने पिछले फैसलों और बजट घोषणाओं को लागू करने के लिए रणनीति तैयार करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें शामिल थे: नियमों और सहायक निर्देशों की जवाबदेही का मूल्यांकन करना और उसे बेहतर करने के लिए नियामकों की ओर से उचित ढांचा स्थापित करना; वित्तीय क्षेत्र (बैंक जमा, लाभांश, शेयर, डाकघर खाते, बीमा और पेंशन फंड आदि) में दावा न की गई संपत्तियों को कम करने और सही मालिकों को ऐसी संपत्तियों की शीघ्र और निर्बाध वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाना; भारतीय प्रतिभूति बाजार में पीआईओ और ओसीआई सहित अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए डिजिटल ऑनबोर्डिंग करने के साथ-साथ सामान्य केवाईसी मानदंडों का सरलीकरण और केवाईसी प्रक्रिया का डिजिटलीकरण तय करना; निवेश अनुपात बढ़ाने की रणनीति के हिस्से के रूप में वित्तपोषण प्रवाह में रुझानों का विश्लेषण करना फैक्टरिंग सेवाओं की पहुंच और दायरे में सुधार करने और खाता एग्रीगेटर नेटवर्क के प्रभावी उपयोग के लिए उपाय करना एफएसडीसी ने घरेलू और वैश्विक मैक्रो-वित्तीय स्थिति से उभरते रुझानों पर विचार-विमर्श किया और सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया। परिषद ने वित्तीय प्रणाली के लचीलेपन के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए वित्तीय स्थिरता के लिए संभावित जोखिमों को कम करने के लिए सक्रिय प्रयासों की जरूरतों को पहचाना। सदस्यों ने वित्तीय क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए अंतर-नियामक समन्वय को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने परिषद से सक्रिय कदम उठाने का आह्वान किया जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि नागरिकों को वित्तीय क्षेत्र में केवाईसी प्रक्रियाओं के संबंध में एक सहज अनुभव मिले। केंद्रीय वित्त मंत्री ने विनियामकों और विभागों से विशेष जिला स्तरीय शिविर आयोजित करके दावा न की गई राशि के वास्तविक मालिकों को धन वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। यह अभियान आरबीआई, सेबी, एमसीए, पीएफआरडीए और आईआरडीए के साथ-साथ बैंकों, पेंशन एजेंसियों, बीमा कंपनियों आदि के समन्वय से चलाया जाना है। दावा न की गई राशि में बैंकों में जमा राशि शामिल है; दावा न किए गए शेयर और लाभांश का प्रबंधन आईईपीएफए द्वारा किया जाता है; और दावा न किए गए बीमा और पेंशन फंड क्रमशः आईआरडीएआई और पीएफआरडीए के पास हैं। श्रीमती सीतारमण ने इस विषय पर भी जोर दिया कि आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए और इसलिए सही दावेदारों के दावों को शीघ्रता से वापस किया जाना चाहिए। एफएसडीसी ने आरबीआई के गवर्नर की अध्यक्षता वाली एफएसडीसी उप-समिति की ओर से की गई गतिविधियों और एफएसडीसी के लंबित पिछले फैसलों पर सदस्यों की ओर से की गई कार्रवाई पर भी ध्यान दिया। एफएसडीसी की 29वीं बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा, वित्त सचिव और वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव श्री अजय सेठ, वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव श्री नागराजू मद्दिराला, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय सचिव सुश्री दीप्ति गौड़ मुखर्जी, वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग सचिव श्री अरविंद श्रीवास्तव, वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग की विशेष कार्य अधिकारी और मनोनीत सचिव सुश्री अनुराधा ठाकुर, वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नगेश्वरन, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के अध्यक्ष श्री तुहिन कांता पांडे, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री के. राजारमन, भारतीय दिवाला एवं दिवालियापन बोर्ड के पूर्णकालिक सदस्य डॉ. भूषण कुमार सिन्हा, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) के महानिदेशक डॉ. संजय बहल तथा वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में एफएसडीसी के सचिव श्री चंचल सरकार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Read More »बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन के लिए केन्द्रीय एजेंसियां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करें : अमित शाह
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देश में बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज नई दिल्ली में एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने देश में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए किए जा रहे दीर्घकालिक उपायों और पिछले …
Read More »आरटीएक्स से लैस नए टीयूएफ और आरओजी सीरीज़ के एंट्री-लेवल लैपटॉप्स के साथ एसुस ने गेमिंग की दुनिया में रखा एक और कदम
पुणे, जून 2025 : भारत की नंबर 1 गेमिंग ब्रांड रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) की कंपनी एसुस इंडिया ने अपने आरओजी और टीयूएफ गेमिंग सीरीज़ में पाँच नए हाई-परफॉर्मेंस मॉडल लॉन्च किए हैं। ये डिवाइसेज खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग की दुनिया …
Read More »गोयल ने स्विस कंपनियों से भारत को विनिर्माण, प्रतिभा और नवाचार के लिए रणनीतिक केंद्र के रूप में देखने का आग्रह किया
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 9 जून 2025 को स्विट्जरलैंड के बर्न में स्विस उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की, जिनका उद्देश्य आर्थिक सहयोग को और बढ़ाना तथा भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच उस व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के अंतर्गत नए रास्ते …
Read More »पालघर में लुपिन फाउंडेशन ने शुरू की मोबाइल मेडिकल वैन; गैर-संचारी रोगों की देखभाल को मिलेगी मजबूती
पालघर, महाराष्ट्र, 09 जून, 2025: ग्लोबल फार्मास्युटिकल लीडर-लुपिन लिमिटेड (लुपिन) की सीएसआर शाखा, लुपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन (लुपिन फाउंडेशन) ने महाराष्ट्र सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पालघर जिले में तीसरी मोबाइल मेडिकल वैन (एमएमवी) शुरू कर दी है। इस वैन की शुरुआत ‘लाइव्स’ कार्यक्रम के …
Read More »प्रैक्टिस सेशन में घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत
नई दिल्ली. दर्शको की भीड़ से दूर, मौसम की आंख मिचौली और बिना किसी कैमरे के लेंस के भारतीय टीम के दूसरा प्रैक्टिस सेशन में हो हुआ जिसका असर पहले टेस्ट की तैयारियों पर पड़ सकता है. नेट्स के लिए जो पिच उपलब्ध कराई गई उसमें उछाल भी थी और रफ्तार …
Read More »निर्देशक पार्थो घोष का 75 वर्ष की उम्र में निधन
मुंबई. बॉलीवुड के नामचीन निर्देशक पार्थो घोष का आज मुंबई में निधन हो गया वो दिल संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे, वो 75 साल के थे और पत्नी गौरी घोष के साथ मुंबई के मड आइलैंड में रहते थे. फ़िल्मी दुनिया के लिए यह बेहद बड़ा नुक़सान है. पार्थो …
Read More »भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 6400 से अधिक हुए
नई दिल्ली. पिछले करीब 20 दिनों से भारत में कोरोना की एक नई लहर देखी जा रही है। हर दिन के साथ संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। 22 मई को जहां कुल एक्टिव मामले 257 थे, वो 9 जून (सोमवार) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड …
Read More »
Matribhumisamachar
