मंगलवार, फ़रवरी 17 2026 | 05:08:39 PM
Breaking News
Home / अन्य समाचार / शरद पवार ने महाराष्ट्र में भाजपा की जीत को बताया देवेंद्र फडणवीस का चमत्कार

शरद पवार ने महाराष्ट्र में भाजपा की जीत को बताया देवेंद्र फडणवीस का चमत्कार

Follow us on:

मुंबई (मा.स.स.). स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि वैचारिक विरोधियों के कार्यों की भी प्रशंसा की जाए. ऐसा ही कुछ राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद देखने को मिला. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र में भाजपा की जीत को देवेन्द्र फडणवीस का चमत्कार बताया.

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देवेंद्र फडणवीस ने निर्दलीयों को अपने पक्ष में करने में सफलता प्राप्त की है, वह चमत्कार ही है. यह अलग बात है कि पवार ने साथ ही जोड़ दिया कि भाजपा की इस जीत से सत्ताधारी गठबंधन (महा विकास अघाड़ी) पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

वहीं, गठबंधन की सहयोगी शिवसेना पवार की इस बात से सहमत नहीं है. पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने आरोप लगाया की उनके प्रत्याशी संजय पवार को हराने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग पर शिवसेना के पक्ष में पड़े वोट को निरस्त करने का अनुचित दबाव बनाया, जिसके कारण बीजेपी प्रत्याशी धनंजय महाडिक की जीत हुई है. इसलिए इसे कुछ अधिक ही बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना गलत है.
मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

India Post GDS Recruitment 2026 Notification Banner

बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन आउट, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली. भारतीय डाक विभाग India Post ने साल 2026 की अब तक की सबसे …