गुरुवार, फ़रवरी 12 2026 | 02:34:05 PM
Breaking News
Home / व्यापार / ईडी ने जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के परिवार की 538 करोड़ की संपत्ति की जब्त

ईडी ने जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के परिवार की 538 करोड़ की संपत्ति की जब्त

Follow us on:

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, उनके परिवार के सदस्यों और कंपनियों की लंदन, दुबई और भारत में करीब 538 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं. कुर्क की गई संपत्तियों में 17 फ्लैट, बंगले और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं.

संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि लंदन, दुबई और भारत के विभिन्न शहरों में स्थित ये संपत्तियां जेट एयर प्राइवेट लिमिटेड और जेट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड जैसी विभिन्न कंपनियों, गोयल, उनकी पत्नी अनीता और बेटे निवान के नाम पर हैं. ईडी ने गोयल (74) को एक सितंबर को गिरफ्तार किया था. गोयल फिलहाल न्यायिक हिरासत में मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं. एजेंसी ने मंगलवार को मुंबई में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.

यह धनशोधन मामला जेट एयरवेज, गोयल, उनकी पत्नी अनीता और अब बंद हो चुकी निजी विमानन कंपनी के कुछ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी पर आधारित है. वह प्राथमिकी बैंक की शिकायत पर दर्ज की गई थी.

साभार : न्यूज़18

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर में आज सोने व चांदी का भाव 11 फरवरी 2026 ताजा रेट चार्ट

कानपुर में सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल: 24 कैरेट गोल्ड ₹1.58 लाख पार, चांदी ₹3 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर

कानपुर. उत्तर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र कानपुर के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी …