शनिवार, मार्च 14 2026 | 11:14:01 PM
Breaking News
Home / राज्य / पूर्वोत्तर भारत / दीमापुर से कोहिमा (पैकेज-II) तक चार लेन वाले राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है : नितिन गडकरी

दीमापुर से कोहिमा (पैकेज-II) तक चार लेन वाले राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है : नितिन गडकरी

Follow us on:

कोहिमा (मा.स.स.). केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में कहा कि हम नगालैंड में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास परियोजना शुरू कर रहे हैं और दीमापुर से कोहिमा तक 14.71 किलोमीटर लंबे चार-लेन वाले राजमार्ग का निर्माण (पैकेज- II) कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 339.55 करोड़ रुपये है।

गडकरी ने कहा कि इस परियोजना का प्राथमिक उद्देश्य राजधानी शहर कोहिमा और राज्य के अन्य प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करना है, जिससे प्रगति और समृद्धि के लिए लोगों और सामानों की तेज आवाजाही को सक्षम बनाया जा सके। गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा उद्देश्य सड़क का एक ऐसा बुनियादी ढांचा उपलब्‍ध कराना है, जो सख्त समयसीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने वाले मानकों का पालन करते हुए सस्‍ता और टिकाऊ दोनों हो।

 

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अमित शाह असम में ₹1715 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए

अमित शाह का असम दौरा: ₹1715 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी पूर्वोत्तर की तस्वीर

गुवाहाटी. असम की राजनीति और बुनियादी ढांचे (Infrastructure Development) के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ …