मंगलवार, फ़रवरी 24 2026 | 07:04:35 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / उत्तर प्रदेश में भाजपा की बी टीम है कांग्रेस : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में भाजपा की बी टीम है कांग्रेस : अखिलेश यादव

Follow us on:

लखनऊ. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की गाठें खुलती दिख रही हैं। उत्तर प्रदेश में I.N.D.I.A. के तमाम सहयोगियों की भाषा बदलती जा रही है। एक तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सीधे समाजवादी पार्टी में सेंधमारी कर रहे हैं। पार्टी के नेताओं को कांग्रेस में शामिल करा रहे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के चुनावी रण में कांग्रेस के लिए चुनौती बन रहे अखिलेश यादव अब विपक्ष के सहयोगी कांग्रेस को ही निशाने पर ले रहे हैं। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बताकर एक अलग ही राजनीतिक बहस को उन्होंने जन्म दे दिया है। समाजवादी पार्टी के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल का भी राजस्थान विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट मिलने पर नाराजगी सामने आ चुकी है। जयंत चौधरी अधिक सीट मिलने की बात कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार कर समाजवादी पार्टी ने विपक्षी गठबंधन के वोटों को ही बांटने की कोशिश की है। सपा अध्यक्ष के निशाने पर एक बार फिर कांग्रेस रही। कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि समाजवादी पार्टी उनकी सहयोगी बने। आज कांग्रेस आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी बोल रही है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के पास मौका था कि छोटे दलों को साथ लेकर चलें। सपा अध्यक्ष ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि वे सोचते हैं कि जनता उनके साथ है, लेकिन पीडीए (पिछड़ा दलित आदिवासी) इस बार उनको जवाब देगा।

भाजपा और कांग्रेस दोनों एक तरह के दल हैं। बस चेहरे अलग-अलग हैं। सबक सिखाने का मौका है। इस बार दोनों को बदल डालिए। पीडीए ही देश की दिशा तय करेगा। एमपी में जिस प्रकार का धोखा मिला है, यूपी में वह नहीं खाएंगे। अखिलेश यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको भाजपा और कांग्रेस को प्रदेश में सबक सिखाने का मौका मिला है। ये दोनों एक ही दल हैं। इनके चेहरे बस अलग हो जाते हैं। आप ध्यान से देखेंगे तो आपको दोनों में कोई अंतर नहीं नजर आएगा। उन्होंने संकेतों में साफ कर दिया है कि जिस प्रकार का धोखा मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने दिया है, वह यूपी में वह धोखा नहीं खाएंगे।

मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों अखिलेश के निशाने पर है। भाजपा की बी टीम बताकर वोटरों के बीच एक अलग संदेश देने का प्रयास अखिलेश यादव ने किया है। पिछले दिनों टीकमगढ़ की रैली में भी अखिलेश ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था। इसके बाद भाजपा पर हमला बोला। पीडीए को महत्वपूर्ण बताते हुए अखिलेश इस वर्ग को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं कि कांग्रेस और भाजपा अब पीडीए को लुभाने के लिए जाति जनगणना और आरक्षण के बारे में बात कर रहे हैं। यह कांग्रेस ही थी, जिसने जाति जनगणना को रोक दिया। मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू करने से इनकार कर दिया था। भाजपा भी वही रास्ता अपना रही है।

मध्य प्रदेश के चुनाव मैदान में अखिलेश यादव कांग्रेस पर जुबानी हमले कर रहे हैं। वहीं, यूपी में कांग्रेस ने सपा को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों में सपा पर हमलावर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कांग्रेस में कई दलों के सीनियर नेताओं की ज्वाइनिंग कराई है। सपा के पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, उनकी बेटी पुर्वी वर्मा और सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इसमें 4 ब्लॉक प्रमुख, 9 जिला पंचायत सदस्य और 50 ग्राम प्रधान कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इनके अलावा पीस पार्टी और एआईएमआईएम के नेताओं को दल में शामिल कराया।

अजय राय ने इस मौके पर समाजवादी पार्टी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने नेताओं को संभाल कर रख पाने में सफल नहीं हो रही है। अखिलेश यादव के कुनबे में सेंधमारी कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि यह शुरुआत है। आगे पार्टी अपनी ताकत को और बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि अगर हम धोखेबाजी करते तो हमारा कुनबा यूं नहीं बढ़ता। यह अखिलेश यादव के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में IBM AI GovTech सेंटर का उद्घाटन करते हुए।

यूपी बनेगा भारत का अगला डीप टेक पावरहाउस: CM योगी ने किया IBM AI GovTech सेंटर का उद्घाटन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश को भारत का अगला डीप टेक (Deep Tech) पावरहाउस बनाने की दिशा में …