सोमवार, मई 04 2026 | 11:02:59 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिखा गरबा गीत हुआ रिलीज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिखा गरबा गीत हुआ रिलीज

Follow us on:

नई दिल्ली. नवरात्रि की शुरुआत से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखे गए गरबा गीत संगीत वीडियो शनिवार को जारी किया गया। इसे नवरात्रि उत्सव से एक दिन पहले यानी आज जारी किया गया है। 190 सेकंड का गाना कई साल पहले प्रधानमंत्री ने लिखा था। इस गाने का वीडियो पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से लिखे गए गाने ‘गार्बो’ को ध्वनि भानुशाली ने गाया है और तनिष्क बागची द्वारा कंपोज किया गया है। इसे जेजस्ट म्यूजिक की ओर से रिलीज किया गया है। इस गाने के रिलीज के मौके पर कहा कि वह एक और गरबा सॉन्ग लिख रहे थे, जिसे वे नवरात्रि के दौरान शेयर करेंगे।

भानुशाली ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

गायिका ध्वनि भानुशाली ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने भानुशाली, बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम को गरबा की इस सुंदर प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया। भानुशाली ने अपने ट्वीट में कहा कि संगीतकार तनिष्क बागची और उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा लिखा गया गरबा सॉन्ग बहुत पसंद आया और वे नए लय और रचना के साथ एक गीत बनाना चाहते थे।”

3 घंटे में 2 लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज

भानुशाली ने इस गीत और वीडियो को जीवंत बनाने में मदद करने के लिए संगीत लेबल को भी धन्यवाद दिया। म्यूजिक लेबल के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए जाने के बाद ‘गार्बो’ गाने को केवल 3 घंटों में 240,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।

नौ दिनों तक छाई रहती है रौनक

नवरात्रि भारत के कई हिस्सों में सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से मनाए जाने वाले हिंदू त्योहारों में से एक है। हालांकि, गुजरात एकमात्र राज्य है, जो नौ रातों का नृत्य उत्सव मनाता है। लगातार नौ रातों तक, राज्य के गांवों और शहरों में लोग जश्न मनाने के लिए खुले स्थानों पर इकट्ठा होते हैं। भगवान कृष्ण और गोपियों के बीच संबंधों और उनकी भावनाओं की कहानियां भी अक्सर रास गरबा संगीत में शामिल होती हैं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारतीय सेना के नाम पर वायरल हो रहे फर्जी वीडियो का पीआईबी फैक्ट चेक ग्राफिक, जिसमें 'Fake' का स्टैम्प लगा है।

Fact Check: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भारतीय सेना के हमले का सच? जानें वायरल वीडियो की असलियत

नई दिल्ली | शुक्रवार, 1 मई 2026   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly …