रविवार, फ़रवरी 15 2026 | 09:38:46 PM
Breaking News
Home / राज्य / मध्यप्रदेश / मध्यप्रदेश से भाजपा और कांग्रेस, दोनों को उखाड़ फेंको : अरविंद केजरीवाल

मध्यप्रदेश से भाजपा और कांग्रेस, दोनों को उखाड़ फेंको : अरविंद केजरीवाल

Follow us on:

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बचा है और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी बिगुल फूंकने प्रदेश के रीवा पहुंचे हैं. यहां उन्होंने जनता से अपील की है कि मध्य प्रदेश में दो पार्टियां हैं- बीजेपी और कांग्रेस, दोनों को उखाड़ कर फेंक दो. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को केवल सत्ता से मतलब है और इनको सत्ता के लिए देश भी बेचना पड़ जाए तो भी बेच देंगे. इंडिया गठबंधन की बात पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब बीजेपी को हमारे गठबंधन से भी दिक्कत है. ये लोग इंडिया नाम से चिढ़ने लगे हैं. हमारे गठबंधन का नाम भारत होता तो क्या इन्हें उससे भी दिक्कत होती?

‘दो ही पार्टियां, एक बार इसका-एक बार उसका राज’
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश की जनता से कहा, ‘पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें’.  उन्होंने कहा, ‘अगर आपको लगता है कि दिल्ली और पंजाब में काम किया है, तो हमें वोट दीजिए.’ मध्य प्रदेश में AAP की चुनावी गारंटी की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां दो पार्टियां हैं, एक बार इसका राज, एक बार उसका राज, इस बार इन दोनों पार्टियों को उखाड़कर फेंक दो.

इतना ही नहीं, अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ‘एक कहावत है, पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें. दिल्ली और पंजाब में फोन करके पूछ लेना कि केजरीवाल और भगवंत मान आए थे और ऐसी बातें कर रह थे, क्या दिल्ली और पंजाब में इन्होंने काम किए? अगर वे हां बोलें तो वोट देना वरना मत देना. दिल्ली और पंजाब में अब तक यही होता था कि एक बार इसका राज, एक बार उसका राज. मध्य प्रदेश में भी दो पार्टियां हैं, इस बार इन दोनों पार्टियों को उखाड़कर फेंक दो. एक मौक़ा आम आदमी पार्टी को दो, मैं चैलेंज करता हूं कि दोनों पार्टियों को भूल जाओगे. आज मैं आपको दस गारंटी देकर जा रहा हूं.’

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

धार भोजशाला परिसर का बाहरी दृश्य और सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल - सुप्रीम कोर्ट फैसला 2026।

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; बसंत पंचमी पर पूजा और नमाज दोनों को मिली मंजूरी

भोपाल. धार (मध्य प्रदेश) स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज, 22 …