शुक्रवार, दिसंबर 12 2025 | 05:45:13 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे उत्तर प्रदेश के बस स्टेशन : योगी आदित्यनाथ

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे उत्तर प्रदेश के बस स्टेशन : योगी आदित्यनाथ

Follow us on:

लखनऊ. नवरात्र के आठवें दिन योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने यहां मिशन महिला सारथी का उद्घाटन किया। इस दौरान 51 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में परिवहन विभाग को ट्रांसपोर्टेशन की रीढ़ माना जाता है। गांव और शहर के लोग बसों से ही यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में अब एयरपोर्ट की तर्ज पर बस स्टेशन बनाए जाएंगे। इस पर काम भी शुरू हो गया है। हम इलेक्ट्रिक बसों की ओर भी जा रहे हैं।

योगी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों से कोई प्रदूषण नहीं होता है और आवाज भी नहीं होती है। यानी कि तकनीक का प्रयोग करके हम जीवन में बहुत कुछ बदलाव कर सकते हैं। महिलाओं के लिए नवरात्र का खास तोहफा देकर योगी ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होगा, उनकी गरिमा की रक्षा होगी, वह समाज सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा। योगी ने जिन 51 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है, वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चलेंगी। इन बसों में ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी।

योगी सरकार की इस योजना से महिलाएं खुश हैं। एक महिला बस कंडक्टर ने कहा कि यह अच्छी पहल है कि बसों में कंडक्टर के साथ-साथ ड्राइवर भी महिलाएं होंगी। इसके लिए मैं सीएम योगी को धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि सभी बहनें अपना डर त्यागें और आगे बढ़ें।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

पीयूष गोयल ने एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाओं के विकास में विश्वविद्यालयों की भूमिका पर प्रकाश डाला

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के …