शनिवार, फ़रवरी 07 2026 | 09:29:18 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / योगी आदित्यनाथ सरकार ने बदले कई जिलों डीएम और सीडीओ

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बदले कई जिलों डीएम और सीडीओ

Follow us on:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने ताबड़तोड़ तबादले करते हुए कई जिलों के जिलाधिकारी और सीडीओ के तबादले किए गए हैं।फतेहपुर, सुल्तानपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, झांसी व बरेली के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर में चिकित्सक हत्याकांड के बाद जिले के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है। 2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार को महाराजगंज से हटाकर बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा, जो कि नगर आयुक्त मथुरा थे, उन्हें महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

बलिया के सीडीओ आईएएस प्रवीण वर्मा को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। 2011 बैच के आईएएस रवींद्र कुमार-II को झांसी के डीएम पद से हटाकर बरेली  के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। 2013 बैच के अविनाश कुमार को बाराबंकी डीएम के पद से हटाकर झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस सी इंदुमती को फतेहपुर और आईएएस कृतिका ज्योत्सना को सुल्तानपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

IIT Kanpur officials receiving Guinness World Record certificate for E-cycle delivery.

IIT कानपुर ने रचा इतिहास! 24 घंटे में बना दिया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’, जानें पूरी उपलब्धि

भारत के अग्रणी तकनीकी संस्थान Indian Institute of Technology Kanpur (आईआईटी कानपुर) ने एक बार …