गुरुवार, अप्रैल 23 2026 | 10:43:39 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / जेल में बंद 36 कैदी निकले एचआईवी पॉजिटिव

जेल में बंद 36 कैदी निकले एचआईवी पॉजिटिव

Follow us on:

लखनऊ. जिला जेल में 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. इस संदर्भ में आशीष तिवारी, जेल अधीक्षक लखनऊ ने बताया कि यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर 2023 में टेस्ट कराया था. जेल प्रशासन ने बंदियों का इलाज और काउंसिलिंग शुरू कर दिया है. संक्रमित कैदियों की खुराक भी बढ़ा दी गई है. लखनऊ जेल के जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि जो भी कैदी जेल में नए आते हैं उनकी महीनेवार एड्स की जांच कराई जाती है, जिसकी टेस्टिंग किट स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाती है.

उन्होंने बताया था कि अगस्त  2023 के बाद टेस्टिंग किट खत्म हो गई थी जिस कारण सितंबर अक्टूबर और नवंबर में जेल में निरुद्ध में हुए कैदियों की एचआईवी की टेस्टिंग नहीं हो पाई . फिर दिसंबर में पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर कैंप लगाकर सभी जिलों में किट उपलब्ध होने के बाद टेस्टिंग कराई गई जिसमें कि लखनऊ जेल में 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव निकले. अधिकारी ने बताया कि यह 3 महीने में लखनऊ जेल में भर्ती हुए कैदियों का आंकड़ा है. आशीष तिवारी ने बताया कि इसमें अधिकतर ऐसे कैदी हैं जो नशे के आदि हैं और सिरिंज से ये सभी नशा करते हैं.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

महोबा का नवनिर्मित गोरखगिरि पर्यटन केंद्र और गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली की झलक।

महोबा का गोरखगिरि बनेगा आध्यात्मिक पर्यटन का नया केंद्र: बुंदेलखंड को मिली ₹11.21 करोड़ की सौगात

लखनऊ । मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को …