लोड हो रहा है...

तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को ठग कहने के मामले में मांगी माफी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. गुजरातियों को ठग कहने वाले मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने माफी मांग ली है। इस मामले में तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दाखिल किया है। उनके बयान को अदालत की रिकॉर्ड पर लेते हुए शीर्ष अदालत ने तेजस्वी यादव की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। इसमें उन्होंने अहमदाबाद की अदालत में अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई गुजरात के बाहर दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है।

29 जनवरी को तेजस्वी यादव को भेजा गया था समन

जस्टिस एएस ओका और उज्जल भुइयां ने फैसला सुरक्षित करते हुए कहा कि हम मामले में फैसला पारित करेंगे। इससे पहले 29 जनवरी को तेजस्वी यादव को उसे कथित टिप्पणी को वापस लेते हुए एक उपयुक्त बयान दाखिल करने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए उनको एक सप्ताह का वक्त भी दिया गया था। गुजरात की अदालत ने पिछले साल अगस्त में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रारंभिक जांच की थी।

क्या कहा था तेजस्वी यादव ने

- Advertisement -

तेजस्वी यादव ने मार्च 2023 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, “इस समय केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं और उनके अपराध को माफ कर दिया जाएगा। एलआईसी और बैंक से संबंधित धन की पेशकश के बाद यदि वे भाग जाते हैं तो कौन जिम्मेदार होगा?”

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।