लोड हो रहा है...

पाकिस्तान समर्थक आतंकवादी समूह टीआरएफ ने ली रियासी हमले की जिम्मेदारी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मारे जाने की खबर. आतंकियों ने सबसे पहले बस ड्राइवर पर हमला किया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वो खाई में जा गिरी. फिर उन्होंने बस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. इस घटना में करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

पाकिस्तान समर्थित संगठन ने लिया समर्थन
इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है. साथ ही संगठने ने भविष्य में ऐसे और हमले की भी धमकी दी है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसिया सतर्कता से तलाशी अभियान चला रही हैं. लगातार आतंकियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है.

बस में 40 लोग सवार थे
बता दें कि रविवार शाम तीर्थयात्रियों की बस शिवखोड़ी से कटरा जा रही थी. उसी दौरान आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया. एक मीडिया रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से लिखा गया है कि जब बस ऊपर से नीचे की ओर जा रही थी इसी दौरान एक आतंकवादी बीच सड़क पर फायरिंग शुरू कर दी. ड्राइवर को गोली लगने के बाद बस खाई में जा गिरी. आतंकियों ने करीब 20 मीनट तक अंधाधुंध फायरिंग की. आंतिकियों के चेहरे ढके हुए थे. बस में करीब 40 लोग सवार थे.

साभार : जी न्यूज

- Advertisement -

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।