बुधवार, सितंबर 09 2026 | 08:17:44 PM

गौरक्षक बिट्टू बजरंगी ने की चुनाव लड़ने की घोषणा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपने उम्मदीवार उतारने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में नूंह हिंसा मामले के आरोपी गौरक्षक बिट्टू बजरंगी उर्फ ​​राजकुमार पांचाल ने सोमवार को फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।

निर्वाचन अधिकारी ने की पुष्टि

एक आधिकारिक बयान में जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बिट्टू बजरंगी ने एनआईटी फरीदाबाद सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

 बिट्टू बजरंगी का विवादों से पुराना नाता

गौ रक्षा बजरंग फोर्स का गठन करने वाले बिट्टू बजरंगी का विवादों से पुराना नाता है। बिट्टू बजरंगी नूंह हिंसा के मामले में आरोपी हैं, जो पिछले साल जुलाई में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित एक जुलूस पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद शुरू हुई थी।

बिट्टू बजरंगी पर इस साल दर्ज हुए 3 मामले

पिछले साल 31 जुलाई को नूंह में भड़की हिंसा में दो होमगार्ड समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए थे। इसके चलते राज्य के अन्य इलाकों में भी हिंसा फैल गई थी। वहीं, इस साल जुलाई में भी फरीदाबाद में बजरंगी के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए थे।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। 8 अक्तूबर को चुनावी परिणामों की घोषणा की जाएगी। बीजेपी और कांग्रेस समेत कई अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।