गुरुवार, अप्रैल 09 2026 | 06:02:47 PM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / दिल्ली में फिर आम आदमी पार्टी का मेयर व डिप्टी मेयर पद पर किया कब्जा

दिल्ली में फिर आम आदमी पार्टी का मेयर व डिप्टी मेयर पद पर किया कब्जा

Follow us on:

नई दिल्ली. दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी जीत मिली। दिल्ली एमसीडी चुनाव में एक बार फिर झाड़ू का जादू चला। मेयर के बाद अब डिप्टी मेयर भी आप के उम्मीदवार बने। मेयर चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की डिप्टी मेयर उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद डिप्टी मेयर का पद भी आप के पाले में चला गया।

दिल्ली एमसीडी पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया। डिप्टी मेयर पद पर आप के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। बीजेपी की डिप्टी मेयर उम्मीदवार नीता बिष्ट नेगी ने इस पद से अपना नामांकन वापस ले लिया, जो सादतपुर से पार्षद हैं। इसके बाद आप के उम्मीदवार रविंद्र भारद्वाज निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए, जो अमन विहार से पार्षद हैं।

साभार : न्यूज़24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवान और क्राइम सीन की प्रतीकात्मक फोटो।

दिल्ली में सुबह-सुबह गूंजी गोलियां, 75 केसों में वांटेड गैंगस्टर ‘गांजा’ पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने से बचा; गिरफ्तार

नई दिल्ली | शनिवार, 4 अप्रैल 2026 देश की राजधानी में कानून का इकबाल बुलंद …