शुक्रवार, फ़रवरी 20 2026 | 03:49:44 AM
Breaking News
Home / राज्य / हरियाणा / हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जेजेपी के 4 विधायकों का हमला

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जेजेपी के 4 विधायकों का हमला

Follow us on:

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो गया है. बीते रोज शुक्रवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी तारीखों का ऐलान कर दिया है. अब चुनाव की तारीखों के आते ही विधायकों के इस्तीफों की भी झड़ी लग गई है. हरियाणा की पार्टी जेजेपी के 4 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. जननायक जनता पार्टी के गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह ने भी दिया पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

इससे पहले भी तीन विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं. गुहला आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से 2019 के चुनाव में जेजेपी पार्टी से जीत दर्ज करने वाले विधायक ईश्वर सिंह ने भी पार्टी पार्टी को इस्तीफा सौंप दिया है. साथ ही पूर्व पंचायत मंत्री रहे टोहाना के विधायक देवेंदर बबली भी अपनी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं. जेजेपी को अब ये लगातार चौथा झटका लगा है.

पार्टी के इस्तीफों को लेकर बयानबाजी शुरू

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान भी इस्तीफों के बाद सामने आया है. चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी की तैयारी पूरी है. पूर्ण बहुमत से हरियाणा प्रदेश में हम सरकार बनाने जा रहे हैं. पिछले साढ़े 4 साल में जेजेपी ने सरकार में रहते हुए बेहतरीन काम किए हैं. बीजेपी ने हमें धोखा दिया है.

पूर्व मंत्री अनूप धानक के जजपा को अलविदा कहने के बयान पर भी चौटाला ने प्रतिक्रिया दी है. चौटाला ने कहा कि किसी के आने और जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता. कई लोगों ने हमें धोखा दिया लेकिन कोई फर्क फर्क नहीं पड़ता. कांग्रेस पार्टी में नेताओं के आने-जाने का सिलसिला भी है जारी.

साभार : न्यूज़18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिनों की पैरोल, जेल से आएंगे बाहर

चंडीगढ़. हत्या और बलात्कार के मामलों में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत …