रविवार, जुलाई 12 2026 | 11:45:04 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / ईडी ने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से ‘APZ टोकन’ मोबाइल ऐप से जुड़े मामले में की पूछताछ

ईडी ने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से ‘APZ टोकन’ मोबाइल ऐप से जुड़े मामले में की पूछताछ

Follow us on:

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में फंस गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुवाहाटी में ‘HPZ टोकन’ मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर पूछताछ की, जिसमें बिटकॉइन और कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी के बहाने कई निवेशकों को कथित तौर पर धोखा दिया गया. आधिकारिक सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी. प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि भाटिया का बयान यहां एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया. सूत्रों ने बताया कि भाटिया को ऐप कंपनी के एक कार्यक्रम में ‘‘सेलिब्रिटी के रूप में शामिल होने’’ के लिए कुछ धनराशि मिली थी और उनपर मामले में उनकी संलिप्तता होने का कोई आरोप नहीं है.

क्या है मामला

‘APZ टोकन’ मोबाइल ऐप से जुड़े इस ठगी के मामले में मार्च में ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में कुल 299 इकाइयों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 76 चीन नियंत्रित यूनिट्स हैं, जिनमें 10 निदेशक चीनी मूल के हैं जबकि दो इकाइयां अन्य विदेशी नागरिकों द्वारा नियंत्रित हैं. इन लोगों को इस साल मार्च में दाखिल ईडी के आरोपपत्र में नामजद आरोपी बनाया गया है. इस केस में विभिन्न आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन आरोपियों पर बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी के रूप में अत्यधिक रिटर्न दिलाने का वादा करके भोले-भाले निवेशकों से ठगी करने का आरोप है.

क्या होती है मनी लॉन्ड्रिंग

मनी लॉन्ड्रिंग, ऐसी धोखाधड़ी है जिसमें अपराधी अपनी सम्पत्ति के अवैध स्रोत को छुपाते हैं. ‘HPZ टोकन’ मोबाइल फोन एप्लीकेशन केस में भी ऐसा ही किया गया. जांच एजेंसी ने कहा कि अपराध से हासिल धन को छिपाने के उद्देश्य से फर्जी निदेशकों वाली विभिन्न फर्जी कंपनियों द्वारा बैंक खाते और मर्चेंट आईडी खोले गए थे. इसने दावा किया कि ये धन अवैध ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी तथा बिटकॉइन बनाने के लिए निवेश के वास्ते ‘‘धोखाधड़ी’’ कर प्राप्त किए गए थे. ईडी ने कहा कि 57,000 रुपये के निवेश पर तीन महीने तक प्रतिदिन 4,000 रुपये का रिटर्न देने का वादा किया गया था, लेकिन केवल एक बार ही पैसे का भुगतान किया गया. ईडी ने कहा कि इस मामले में देश भर में छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप 455 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और बैंक में जमा राशि जब्त की गई.

साभार : न्यूज़18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Main Vaapas Aaunga movie poster starring Diljit Dosanjh and Naseeruddin Shah

“पर्दे में सहज महसूस करना गिरे समाज की निशानी”, बुर्का विवाद पर डायरेक्टर इम्तियाज अली का बड़ा बयान

नई दिल्ली । शनिवार, 20 जून 2026 अपनी फिल्मों में हमेशा रूढ़ियों को तोड़ते मजबूत …