मंगलवार, जुलाई 14 2026 | 11:11:35 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / दहेज में बाइक न मिलने पर दिया तीन तलाक, एफआईआर दर्ज

दहेज में बाइक न मिलने पर दिया तीन तलाक, एफआईआर दर्ज

Follow us on:

लखनऊ. मथुरा के कोसीकलां के मोहल्ला मनीरामवास निवासी एक महिला ने पति पर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने आरोपी पति समेत सात नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला मनीरामवास निवासी शबनम पुत्री पप्पन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह चांद उर्फ सद्दाम पुत्र सत्तार, निवासी रामस्वरूप कॉलोनी, शाहगंज आगरा के साथ हुआ था। निकाह के समय मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था, मगर पति चांद व ससुराल पक्ष के सत्तार, साबिर, राजा, निशा, रुखसार, सबाना शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से आरोपी उसे अधिक दहेज लेकर आने के लिए परेशान करने लगे।

उसके मायके वालों ने आरोपियों की मांग को कई बार पूरा किया, मगर आरोपी फिर से उससे बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति ने पिटाई कर उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। उसके ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी उसके पति का साथ दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

डॉ. केशव राव बलीराम हेडगेवार: क्रांतिकारी डॉक्टर जिन्होंने रखी RSS की नींव, जानें मनोज टाटा ने क्या कहा

बांसी। शनिवार, 11 जुलाई 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) खण्ड जखौरा के प्रारंभिक वर्ग के …