लोड हो रहा है...

भूत-प्रेत का साया बताकर धर्मांतरण करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के अंधरपुरा गांव में दंपती और उनके बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर विहिप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी निवासी रमेश चंद्र मैसी को गिरफ्तार किया। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि आरोपी भूत-प्रेत भगाने और रुपयों का लालच देकर गांव निवासी रामगोपाल और उनके परिवार के सदस्यों का धर्म परिवर्तन करा रहा था। सूचना पर वह कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। धार्मिक आयोजन को बंद कराने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके से धार्मिक किताब और कई पोस्टर बरामद किए।

भूत-प्रेत का दिखाया डर 
गांव पहुंची पुलिस को रामगोपाल ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य आए दिन बीमार रहते हैं। कुछ दिन पहले फतेहगंज पश्चिमी निवासी रमेश चंद्र मैसी उन्हें मिला। उसने भूत-प्रेत का चक्कर होने की बात कही। कहा कि अगर वह परिवार के साथ धर्म परिवर्तन कर लेगा तो उसे इनसे छुटकारा मिल जाएगा। उसने रुपये देने का भी लालच दिया। बृहस्पतिवार को उसने गांव पहुंचकर धर्म परिवर्तन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी गांव के अन्य कई लोगों का भी धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी में था। इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि रामगोपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।